मंगलवार, 10 जून 2025

Bajaj finance stock एक बेहतरीन निवेश

आज बात करेंगे बजाज फाइनेंस की

अब 20/25 साल पहले किसी ने सोचा भी नहीं था कि जींस पैंट, मोबाइल फोन, पंखे, कुलर, एसी आदि के लिए भी फाइनेंस यानी कर्ज उपलब्ध होगा। इस अवसर को बजाज फाइनेंस ने पहचाना और लोगों के लिए बेहद सरल प्रक्रिया कर दिया। इसकी स्थिति ऐसी है कि हर शो रूम में बजाज फाइनेंस के प्रतिनिधि मिल जाते है। 

निवेशक एक अलग नजरिए से सोचता है और वो देखता है कि इसका लाभ कैसे उठाया जाय। तो चित्र में देख लीजिए। 2002 में 2.75 रु का शेयर आज लगभग 9500 रु में मिल रहा है। यानी 23 सालों में लगभग 3500 गुना की संपत्ति क्रिएट किया और जो डिविडेंड आ रहा है वो तो आ ही है।

इस समय चर्चा का कारण
ये है कि इसने शेयरधारकों को बोनस शेयर मिलने वाला है। समाचारों के अनुसार जिसके पास 16 जून को बजाज फाइनेंस के स्टॉक होंगे उन्हें 4:1 बोनस शेयर यानी प्रत्येक शेयर के लिए चार अतिरिक्त शेयर मिलेंगे और साथ में  2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में विभाजित किया जा रहा है। इस प्रकार जिसके पास 1 शेयर हो उनके पास 10 शेयर हो जाएंगे और वर्तमान शेयर प्राइस 9500 रुपए से कम होकर 950 हो जायेगा। 

जब शेयर प्राइस भी कम हो गए तो फायदा क्या हुआ
तत्काल में तो कोई फायदा नहीं हुआ है लेकिन इस प्रॉसेस से लोगों को शेयर सस्ते लगने लगते है जिससे उसमें एक्टिविटी बढ़ जाती है जो आगे चलकर और ऊंचा जाता है।

क्या अभी भी अच्छे अवसर है इसमें
बिल्कुल अवसर है। अभी इसके बिजनेस में और भी ग्रोथ आएगी। तो जो निवेशक है और बार बार शेयरों के खरीदने बेचने में विश्वास नहीं करता, वो इसे लेकर रख सकता है और बहुत ही जबरदस्त वेल्थ बनाएगा।
एक और चीज इसके साथ साथ बजाज फिनसर्व को भी लिया जा सकता है।

पीछे इसने कैसे ग्रोथ दिलाए है
15 वर्ष (2010-2025): 
लगभग 44.50% CAGR। 2010 में ₹2,200 करोड़ का मार्केट कैप 2025 तक ₹6,00,000 करोड़ हो गया, जो 272 गुना वृद्धि दर्शाता है।
10 वर्ष (2015-2025):
 लगभग 35% CAGR। जून 2015 में स्टॉक की कीमत (समायोजित) ₹500 थी, जो 2025 तक ₹9,000+ हो गई, यानी 18 गुना वृद्धि।
5 वर्ष (2020-2025): 
लगभग 373.6% का कुल रिटर्न, जो प्रति वर्ष औसतन 30%+ CAGR के बराबर है।

प्रश्नों का स्वागत है।