मैं एक सकारात्मक और प्रगतिशील सोच वाला व्यक्ति हूँ तथा लिखना, पढ़ना, कुछ नया सीखना और लोगों में जानकारियाँ शेयर करना मेरा शौक है. यदि जीवन में आप कुछ अतिरिक्त उपलब्धि अर्जित करना चाह रहे है तो आपको मेरे ब्लॉग से काफी मदद मिल सकती है. वस्तुतः मैं इन्वेस्टमेंट, वेल्थ क्रिएशन, हेल्थ, मोटिवेशन आदि विषयों पर बेहद आसान भाषा में सारगर्भित पोस्ट लिखता रहता हूँ. ये सभी विषय सामान्यतया लोगों को उबाऊ लगते है लेकिन यदि मेरे पोस्ट लगातार पढ़ते रहे तो मुझे विश्वास है कि आसानी से सब समझ में आने लगेगा.
लेबल
- Investment (39)
- Health and Fitness (10)
- Happiness (9)
- health (5)
- फिल्मों के बारे में (2)
- सामान्य ज्ञान (2)
- पुस्तक समीक्षा (1)
बुधवार, 30 अगस्त 2023
वारेन बफेट के तरीके से वेल्थ क्रिएशन कीजिए
बुधवार, 19 जुलाई 2023
स्टॉक मार्केट में सफलता का आसान तरीका
शनिवार, 15 जुलाई 2023
हम अपनी आदतों से अपना व्यक्तित्व बनाते है
सोमवार, 10 जुलाई 2023
जीवन बीमा एक निवेश उत्पाद नहीं है
रविवार, 9 जुलाई 2023
फिटनेस एक यात्रा है पड़ाव नहीं
लखनऊ पुणे की यात्रा वृतांत
रविवार, 11 जून 2023
real estate vs equity
स्वयं को आगे की ओर ले जाए
मंगलवार, 24 जनवरी 2023
जीवन के हीरे हम पत्थर समझ कर फेंक तो नहीं रहे हैं ?
एक सुबह, अभी सूरज भी निकला नहीं था और एक मांझी नदी के किनारे पहुंच गया था । उसका पैर किसी चीज से टकरा गया, झुक कर उसने देखा, पत्थरों से भरा हुआ एक झोला पड़ा था। उसने अपना जाल किनारे पर रख दिया, वह सुबह सूरज के उगने की प्रतीक्षा करने लगा। सूरज उग आए, वह अपना जाल फेंके और मछलियां पकड़े। वह जो झोला उसे पड़ा हुआ मिल गया था, जिसमें पत्थर थे, वह एक-एक पत्थर निकाल कर शांत नदी में फेंकने लगा।
सुबह के सन्नाटे में उन पत्थरों के गिरने की छपाक की आवाज सुनता, फिर दूसरा पत्थर फेंकता। धीरे-धीरे सुबह का सूरज निकला, रोशनी हुई। तब तक उसने झोले के सारे पत्थर फेंक दिए थे, सिर्फ एक पत्थर उसके हाथ में रह गया था। सूरज की रोशनी में देखते से ही जैसे उसके हृदय की धड़कन बंद हो गई, सांस रुक गई। उसने जिन्हें पत्थर समझ कर फेंक दिया था, वे हीरे-जवाहरात थे!
लेकिन अब तो हाथ में अंतिम टुकड़ा बचा था और वह पूरे झोले को फेंक चुका था। वह रोने लगा, चिल्लाने लगा। इतनी संपदा उसे मिल गई थी कि अनंत जन्मों के लिए काफी थी, लेकिन अंधेरे में, अनजान, अपरिचित, उसने उस सारी संपदा को पत्थर समझ कर फेंक दिया था।
लेकिन फिर भी वह मछुआ सौभाग्यशाली था क्योंकि अंतिम पत्थर फेंकने के पहले सूरज निकल आया था और उसे दिखाई पड़ गया था कि उसके हाथ में हीरा है। *साधारणतः सभी लोग इतने सौभाग्यशाली नहीं होते हैं। जिंदगी बीत जाती है, सूरज नहीं निकलता, सुबह नहीं होती, रोशनी नहीं आती और सारे जीवन के हीरे हम पत्थर समझ कर फेंक चुके होते हैं।* *जीवन एक बड़ी संपदा है, लेकिन बहुसंख्यक आदमी सिवाय उसे फेंकने और गंवाने के कुछ भी नहीं करता है। जीवन क्या है, यह भी पता नहीं चल पाता और हम उसे फेंक देते हैं। जीवन में हम क्या क्या उपलब्धि हासिल कर सकते है, समाज के कितने बड़े हिस्से का कल्याण कर सकते है....कुछ पता नहीं हो पाता।*
आवश्यकता चेतना जागृत करने की है।
#happiness #inspirational #positivethinking #personaldevelopment #inspiration #motivation #positivity #mindset #fitnessmotivation
मंगलवार, 3 जनवरी 2023
एक गलत ट्रेन यात्रा
सोमवार, 2 जनवरी 2023
समय का सदुपयोग कीजिए
नए वर्ष का संदेश
-
स्टॉक मार्केट एक ऐसी जगह है जहां हर कोई शीघ्र पैसा बनाने के लिए आता है लेकिन सही रणनीति और जानकारी नहीं होने के कारण नुकसान उठा लेता है। एक ...
-
हम सभी की दो छवियाँ होती है एक तो वो जो हम लोगों को दिखाते है जिसे सामाजिक छवि कहा जा सकता है और दूसरा वो जो हम वास्तव में होते है यानी ...