सोमवार, 2 जनवरी 2023

नए वर्ष का संदेश

 वर्ष के अवसर पर इन आदतों से स्वयं को एक स्वस्थ जीवन का गिफ्ट दीजिए

कहा जाता है निरोगी काया सबसे बड़ा धन होता है और इसका महत्व तब समझ में आता है जब कोई रोग होता है। अपने देश में लोगों में आम मानसिकता यही है कि उन्हे कोई रोग नहीं हो रहा है तो वो स्वस्थ है। इस तरह हम सभी के जीवन में स्वास्थ्य का स्थान हमेशा निचले पायदान पर होता है जबकि सबसे पहली प्राथमिकता इसी का होना चाहिए। इस पर किया जाने वाला खर्च नहीं बल्कि एक निवेश होता है। हम लोग इसे खर्च समझते है इसीलिए जब तक हम बीमार नहीं होते है, तब तक इस विषय पर तनिक भी विचार नहीं करते है। 
मैने भी अपने स्वास्थ्य को बेहतर किया है।लेकिन ध्यान तभी गया जब संकट में आया। अब मैं सचेत हूं और दूसरों को भी सचेत करता हूं। एक समय मैं 101 किलो का था और खर्राटे, कमर दर्द, सायटिका जैसी समस्याओं से परेशान था जो अपने हेल्थ कोच के माध्यम से नियंत्रित किया। 
पूरी दुनिया में स्वास्थ्य को लेकर 3 तरह के एप्रोच अपनाया जाता है

1) प्रीवेंटिव जिसमें बीमारियों पर रोकथाम की बात की जाती है

2) क्यूरेटिव यानी बीमारी होने पर इलाज और 

3) प्रोमोटिव यानी जो स्वस्थ है उसे स्वस्थ बनाए रखना

हम सभी के यहां नंबर 2 को पहले स्थान पर रखते है जबकि कायदे से प्रोमोटिव,प्रिवेंटिव और क्यूरेटिव क्रम से होना चाहिए।

 विज्ञान के अनुसार एक स्वस्थ और लंबा जीवन तीन आदतों पर निर्भर करता है। ये तीन आदतें हैं- 
न्यूट्रीशन से भरपूर डाइट लेना, 
नशे से दूर रहना
और रोजाना 20/25 मिनट एक्सरसाइज करना।
 लंबी रिसर्च के अनुसार, जो लोग इस लाइफ स्टाइल को फॉलो करते हैं, उनके स्वास्थ्य खराब होने की संभावना 82% तक घट जाती है।

कैसे बनाएं इन 3 आदतों को अपने जीवन का हिस्सा

1. हेल्दी डाइट को दें प्राथमिकता: अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो आज ही ज्यादा तेल, मसाला और जंक फूड छोड़ देंना है। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करें। इंसान जल्दी बीमारियों से पीड़ित इसलिए हो जाता है क्योंकि उसका शरीर ऑक्सीडाइज होने लगता है। लेकिन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लेने से इस प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है। खाना वो खाना है जो शरीर को पसंद हो, ना कि जीभ को और शरीर को चाहिए प्रोटीन, विटामिन, मिनिरिल, फाइबर, ओमेगा 3, कॉम्प्लेक्स कार्ब, अन सेचुरेटेड फैट आदि। ग्लायस्मिक इंडेक्स कम वाले भोज्य पदार्थ। आज ही गूगल में खोजिए शरीर को लगने वाले भोजन और लीजिए। 2. नशे से रहे दूर क्योंकि अच्छी डाइट लेते भी हैं, तो भी नशे की लत आपके जीवनकाल को घटा देती है।
3. एक्सरसाइज कीजिए प्रतिदिन. 24 घंटे में 24 मिनट का सिद्धांत एक कारगर सिद्धांत होता है। यानी 24 मिनट की हल्की फुल्की एक्सरसाइज पर्याप्त होता है। लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम ने हमारे चलने-फिरने को पूरी तरह बंद कर दिया है। आप जॉगिंग-रनिंग से लेकर पसंदीदा खेल भी खेल सकते हैं। आप साइकिल भी चला सकते है, पैदल चलना भी एक तरह की एक्सरसाइज है। 
4.भोजन की कैलोरी काउंट कीजिए जो भी खाते है उसकी कैलोरी काउंट कीजिए और देखिए वो बीएमआर से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

किसी प्रश्न के लिए संपर्क कर सकते है

https://wa.me/message/6PB2HXEQ5CAXO1

#healthylife #weightloss #lifeisgood #Fitness #welness 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें