रविवार, 11 जून 2023

real estate vs equity

क्या आपने भी कोई ऐसा आकर्षक विज्ञापन देखकर रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट किया है या करने जा रहे है तो सतर्क हो जाईएगा। क्योंकि ये लुभावना है जिसका वास्तविकता से उतना सही संबंध नहीं है, जितना आप समझते है।
  पिछले दिनों एक पुस्तक पढ़ रहा था "Coffee Can Investing" पढ़ रहा था जिसमें एक अध्याय था The Real Estate Trap जिसमें किस तरह से भारत का मध्यम  वर्ग रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट के जाल में फंसा हुआ है, विस्तार से वर्णन है। इस पोस्ट को पढ़ने वाले ज्यादातर लोगों ने निवेश के नाम पर कहीं न कहीं कोई प्लॉट ले रखा होगा। रहने के नियत से प्लॉट लेना तो सही है लेकिन निवेश के उद्देश्य से प्लॉट लेना उचित निर्णय नहीं होता है। अपने कुल पोर्टफोलियो का एक छोटा हिस्सा रियल एस्टेट का रख सकते है, बड़ा हिस्सा तो इक्विटी ही होनी चाहिए। नीचे 2017 के आरबीआई के आंकड़े को पाई चित्र के माध्यम से दिखाया गया है कि 77% पैसा रियल एस्टेट, 11% गोल्ड में और मात्र 5% फाइनेंशियल एसेट में लगा हुआ है। 

जैसे जैसे लोगों की जागरूकता फैल रही है ये फाइनेंशियल वाला हिस्सा बढ़ना ही है और जब बढ़ेगा तो सेंसेक्स और निफ्टी के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। जो स्टॉक मार्केट की ओर रुख नहीं करेगा वो एक बड़ी ऑपर्च्युनिटी से वंचित रहेगा। मान लीजिए आप स्टॉक मार्केट के उतार चढ़ाव से डरते है तो म्यूचुअल फंड का रास्ता अपनाए लेकिन निवेश जरूर करे। आज उसी पर बात करते है। हम विभिन्न मानकों पर परीक्षण करेंगे कि रियल एस्टेट सही है या म्यूचुअल फंड 

1) सबसे पहले रिटर्न की बात
2/3 साल पहले एक जानने वाले की प्लॉट की रजिस्ट्री हो रही थी। मुझे गवाही के लिए बुलाए थे। आर्थिक दिमाग खाली नहीं रहता, कुछ न कुछ खोज बिन करता रहता है। मैने  विक्रेता पक्ष से बात चीत से ज्ञात हुआ कि उन्होंने 2009 में उक्त प्लॉट को 350 रू प्रति वर्ग फिट के हिसाब से लिए थे और 10 सालों बाद 1100 के भाव से बेच रहे है। बड़े प्रसन्न थे कि 3/3.5 गुना रिटर्न मिल रहा था जो गणित के हिसाब से 10% भी सीएजीआर नहीं हो रहा था वहीं म्यूचुअल फंड के सामान्य सी योजना भी 14% से अधिक का सीएजीआर दे रही थी। उनके ज्ञान चक्षु खुले लेकिन मध्यम वर्ग का परंपरा से हट कर कदम उठाना सहज नहीं होता। ये रीयल एस्टेट में निवेश इच्छुक लोगों को मोटे मोटे अक्षरों में नोट कर लेना चाहिए कि यहां 7-11% से अधिक का रिटर्न नहीं मिलता है। यदि कोई विशेष बात हो जाय जैसे कोई उस प्लॉट के पास कोई योजना आ जाय या हाईवे निकल जाय तो थोड़ा बढ़ जाता है। दूसरी तरफ म्यूचुअल फंड में 14-17% रिटर्न पा सकते हैं जो चुने गए फंड पर निर्भर करता है। लंबे समय तक म्यूचुअल फंड में निवेश पर इससे भी अधिक शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें पैसे कंपाउंडिंग होकर बढ़ते हैं जबकि रीयल एस्टेट में ऐसा नहीं है। 

2) हम लोग क्वांटिटी पर फोकस करते है, क्वालिटी पर नहीं
उपर के उदाहरण में विक्रेता को मात्रात्मक रूप से कितना फायदा हुआ है उसी को ध्यान दे रहा है और गुणात्मक रूप से कितना प्रति वर्ष ग्रोथ क्या हो रही है, उस पर ध्यान ही नहीं है। वहां रिटर्न ज्यादा इसलिए दिख रहा है क्योंकि इन्वेस्टमेंट अमाउंट भी तो बहुत ज्यादा हुआ है। 

3) कानूनी पेच
रीयल एस्टेट के साथ एक दिक्कत कानूनी पेच का आता है। अगर किसी प्रॉपर्टी के साथ कोई कानूनी दिक्कत आ गई तो यह मामला लंबे समय तक खिंच सकता है। इससे प्रॉपर्टी की वैल्यू भी कम होती है और हो सकता है कि पैसा लंबे समय तक फंसा रहे। वहीं दूसरी तरफ म्यूचुअल फंड को सेबी रेगुलेट करती है जिसके चलते इसमें कानूनी दिक्कतें आने की आशंका बहुत ही कम होती है।

4) निगरानी
 प्रॉपर्टी की नियमित रूप से निगरानी करनी पड़ती है। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि लंबे समय तक उसे न देखिए तो कोई दबंग उस पर कब्जा कर लेता है जिससे छुड़ा पाना असम्भव हो जाता है। या फिर उसे भूमि को विक्रेता द्वारा किसी और रजिस्ट्री कर दी जाती है जो लंबे विवाद में फंस जाता है। इस प्रकार रियल एस्टेट की निगरानी काफी मुश्किल भरा होता है। वहीं दूसरी तरफ म्यूचुअल फंड में निवेश को ऑनलाइन जब चाहे ट्रैक कर सकते हैं कि आपका पैसा आपके लक्ष्य के हिसाब से बढ़ रहा है या नहीं।

5) पूंजी कितनी चाहिए
रीयल एस्टेट में निवेश के लिए ढेर सारे पैसे की जरूरत होती है जबकि म्यूचुअल फंड में छोटी सी राशि से भी शुरुआत की जा सकती है। म्यूचुअल फंड में महज 500 रुपये में भी एसआईपी शुरू कर सकते हैं जो हर महीने आपके बैंक खाते से अपने आप कटता जाएगा और कुछ समय बाद आपके पास अच्छी-खासी पूंजी तैयार हो जाएगी। हालांकि रियल एस्टेट में भी बहुत सारी ऐसी कंपनियां है जो एक छोटे टोकन अमाउंट लेकर एसआईपी के रूप में किश्त पर प्लॉट देती है लेकिन इस तरह से काम करने वाली ज्यादातर कंपनियां फ्रॉड का काम कर रही है। बहुत सारे भोले भाले लोग फंस जा रहे है।

6) टैक्स देनदारी
रीयल एस्टेट और म्यूचुअल फंड, दोनों में निवेश पर टैक्स बेनेफिट्स हासिल कर सकते हैं।कुछ म्यूचुअल फंड्स में सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की जमा पर टैक्स बेनेफिट्स हासिल कर सकते हैं। रीयल एस्टेट में इंडेक्सेशन के जरिए निवेशक टैक्स बचा सकते हैं। 

7) लिक्विडिटी
पैसे लगाने से पहले निवेशक लिक्विडिटी पर भी गौर करते हैं यानी कि जरूरत के समय कितनी जल्द उनके हाथ में नगदी आ सकती है। इस कसौटी पर म्यूचुअल फंड अधिक बेहतर है क्योंकि रीयल एस्टेट के निवेश से बाहर निकलना समय खाने वाला प्रोसेस है। आपको कम पैसे की जरूरत है और सोचते है कि उसका एक हिस्सा बेच दे, एक कमरा बेच दे तो असंभव है। इसके विपरीत म्यूचुअल फंड से आप जब चाहें घर बैठे ऑनलाइन और जितना चाहे उतना पैसे निकाल सकते हैं। रियल एस्टेट को निकलने कभी कभी महीनों लग जाते है। कुल मिलाकर लब्बो लुआब यह है लिक्विडिटी के मामले में रीयल एस्टेट फिसड्डी है। 

8) निवेश की प्रक्रिया
रीयल एस्टेट में निवेश के लिए कई प्रक्रियाओं और पेपरवर्क से गुजरना होता है। इसके अलावा निवेशकों को स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन चार्ज इत्यादि चुकाना होता है। ऐसे में यह काफी समय खाने वाला प्रोसेस साबित होता है। इसके विपरीत म्यूचुअल फंड में निवेश में मिनटों का ही समय लगता है। इसमें एसआईपी के जरिए निवेश करते हैं तो नियमित अंतराल पर आपके बैंक खाते से अपने आप पैसे कट जाएंगे और कोई अतिरिक्त खर्च भी नहीं है।

9) विशेषज्ञ की सेवाएं
म्यूचुअल फंड विशेषज्ञ द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाली सेवा है जो विभिन्न तरह के बिजनेस को चिन्हित करके स्टॉक चुनते है। हम छोटे से पैसे से ढेर सारे बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करते है।

प्रश्नों का स्वागत है

#Investment #Trading #StockMarket #WealthCreation #Portfolio #MutualFund #SIP #StockMarketinHindi #हिंदी_में_शेयर_बाजार
#WeightLossChellenge #StayHealthyStayFit #HealthWealthHappinessWithVijay #WealthCreation #Investment
#ExtraIncome #WorkFromHome #FinancialFreedom #BusinessOpportunity #Entrepreneurship #ResidualIncome  #BusinessOwner  #PassiveIncome
सफल निवेश के लिए हमें क्या क्या करना चाहिए ! 
शेयर बाजार 
जानकारी #stockquiz #shorts

Stock market  stock market in Hindi | Invetment Questions and Answers |Investment Quiz | investment Short Video #money #moneyquiz  #shortvideo


Stock market in hindi 

Stock market in Hindi important questions of a investor | 

Your Queries :
Cover Topic In This Video

📌Stock
📌Investment
📌 Reaserch Questions and answers for succesful investing and trading
📌Extra income
📌 Self employed 
📌 Important investment tips
📌Quiz test
📌Trading quiz 
📌Stock market general knowledge
📌Trading in hindi
📌Trading quiz
📌Wealth creation questions
📌Compounding questions
📌Money management quiz
📌general knowledge questions with answers
📌Investor question in hindi
📌Price earning ratio
📌Book value ratio
📌Indian stock market
📌Nse
📌Bse
📌Nivesh guru 
📌Niwesh guru
📌Mutual fund questions and answers
📌Fund manager
📌Money risk
📌Risk management hindi video
📌 Intelligent investor in hindi
📌Coffee can investing in hindi
📌Portfolio 
📌Portfolio  question
📌Portfolio in hindi
📌 Investment 1000 question
📌निवेशकों के प्रश्न
📌 Stock market ka nichod
📌Investment important question
📌Money making important question in hindi 
📌Stock market important topics
📌Money making
📌Reliance industry
📌Asian paint 
📌Top investment idea
📌Top wealth creator stocks
📌 Economics question
📌Trading
📌Trading in hindi
📌lucent book gk

स्टॉक मार्केट में पैसा कैसे बनता है ?
Stock market me Paisa kaise Banta hai ?

#shorts #shortsvideo #youtube #shortvideo #fact #shortsfeed #youtubeshorts #shortvideo 
#short #trending #motivation #viralshorts #ytshorts #ytshortsindia #viral #wealth #trading #investment #moneymotivation #investmentmotivation #wealth creation #future #option #swingtrading #intradaytrading #struggle #facts #success #profit #profitlossquizinhindi #motivation #inspiration #motivationalquotes #hardwork


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें