बुधवार, 30 अगस्त 2023

वारेन बफेट के तरीके से वेल्थ क्रिएशन कीजिए


इस दुनिया मे हर कोई अमीर बनना चाहता है। लेकिन लोग अमीर नहीं बनते है। पहले तो कुछ लोग स्वीकार ही नहीं करते है कि वो बहुत ज्यादा पैसा कमाना चाहते है। दूसरी तरफ कुछ लोग यह सोचते है कि पैसा एक समय बाद खोने के भय से भी कदम नहीं उठाते है। अमीर बनने के बहुत से रास्ते है जिसमें एक रास्ता है बचत और निवेश का। यानी जो कमाइए उसे बचाइए और साथ में निवेश भी कीजिए।
इस रास्ते से वो सभी लोग अमीर बन पाते है, जो पैसों की तो बचत करने के साथ साथ सही जगह पर निवेश भी करते है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूचि में शामिल वॉरेन बफेट एक ऐसे ही व्यक्ति है जिसे पूरी दुनिया के निवेशक फॉलो करते है। आज इनका 93वां जन्मदिन है और इस दौरान इन्होने शेयर मार्केट में निवेश करके अपनी संपत्ति को कई गुना बढाया है। इनका निवेश यात्रा बहुत ही आसान और साधारण है लेकिन उसका पालन कर पाना बेहद कठिन क्योंकि यह बोरिंग और निष्क्रिय रहने वाला है।  दुनिया भर के निवेशक इनके कोटेशन का उल्लेख बार बार करते है लेकिन पालन मात्र 100 में से 2/3 लोग ही करते है। इसी कारण निवेश की दुनिया में बड़ी संपत्ति भी बहुत कम लोग ही बना पाते है। एक बार इनसे पूछा गया था कि आपकी यात्रा इतनी सरल है फिर सभी लोग वेल्थ क्यों नहीं बना पाते तो उन्होंने कहा था कि इसलिए क्योंकि लोग धीरे धीरे अमीर नहीं होना चाहते।

बहरहाल आईये उनके कुछ विचारों को जानते है और यदि इनके एक भी विचार क्लिक कर जाय तो आने वाला भविष्य बहुत कुछ बदल सकता है 

1- कभी भी एक इनकम के स्रोत पर निर्भर न रहे –
अगर हम एक आय पर निर्भर है तो उससे प्राप्त कमाई से हम अपने महीने का केवल खर्चा चला सकते है और उसी महीने के खर्चे मे आपका सारा पैसा खतम हो जाएगा। इसी समस्या का निवारण करने के लिए आपको अपने नौकरी या बिज़नेस के साथ दूसरे छोटे मोठे कोई काम भी करना होगा।

2- पैसों की बचत करे –
अपने आय का एक निश्चित हिस्सा अवश्य बचत करना चाहिए जानकारों के अनुसार अपनी आय का कम से कम 20% तो बचाना ही चाहिए।  पैसे खर्च करके पैसों की बचत करने से अच्छा है पैसों की बचत करके पैसे खर्च करे। अगर हर महीने कुछ बचत करते है तो कुछ सालों बाद अच्छी धनराशी बन जाएगी जिसे किसी अच्छी जगह पर निवेश हर महीने एक अच्छी पैसिव आय ली जा सकती है।

3-पैसे सही जगह पर खर्च करे –
अगर हम ऐसी चीजों को खरीद रहे है जिन चीजों की अभी जरूरत नहीं है, तो भविष्य मे हमें जरूरती चीजों को बेचना पडेगा। कोई चीजे होने के बावजूद भी अगर बिना जरुरत महंगी चीजों को खरीद रहे है तो नुकसान झेलना पड सकता है। यहां निवेश के सही जगह से आशय निवेश का सही साधन, लोग अपने निवेश को एफडी, रियल एस्टेट, जीवन बीमा जैसे जगहों पर निवेश करते है जबकि सही निवेश की जगह स्टॉक मार्केट को समझने की कोशिश ही नहीं करते।

4-बिज़नस मे कभी भी सौ प्रतिशत रिस्क न ले –
किसी भी बिज़नस मे सौ प्रतिशत रिस्क मतलब किसी भी बिज़नस मे अपना सारा धन निवेश नहीं करना चाहिए। अगर आप एक ही बिज़नस मे सारे पैसे निवेश करते है और अगर कुछ महीने बाद उस बिज़नस मे नुकसान हो जाता है तो हम पूरी तरह से बिखर सकते है, और कुछ भी नहीं बचेंगे जिस से कोई बिज़नस शुरू किया जा सके। 

5- सारे अंडे को एक ही टोकरी के नीचे न रखे।
अगर हम अपने सारे पैसे एक ही बिज़नस/स्टॉक/सेक्टर मे निवेश करते है तो भी नुकसान झेलना पड सकता है। एक अच्छी इनवेस्टमेंट करने के लिए मार्केट का ज्ञान होना जरूरी है, बिज़नस के उतार चढ़ाव के बारे मे जानकारी होनी जरूरी है।

6- निवेश का लक्ष्य बनाइए: करते वक्त जरूरी है कि दिमाग में कोई न कोई प्लान हो यानी बिना लक्ष्य के निवेश करना सही नहीं. सोच समझकर निवेश करने के बाद जरूरी है कि नतीजों के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार किया जाए. बफे के अनुसार स्टॉक मार्केट एक ऐसा उपकरण है जो गैर अनुशासित (निवेशक) के हाथों से पैसा लेकर धैर्य/अनुशासन रखने वाले (निवेशक) को पैसा देता है.

7- कीमत वह चीज है जिसे हम चुकाते हैं लेकिन मूल्य वह चीज है जो बदले में हमे मिलती है. मूल्य के पीछे भागें, कीमत के पीछे नहीं. निवेश के मामले में ही नहीं बल्कि पैसा कमाने के अन्य तरीकों पर भी लागू होता है.

8- प्रतिष्ठा बनाने में 20 साल लग जाते हैं और इसे बरबाद करने में पांच मिनट लगते हैं. अगर इस बारे में हम सोचना शुरू कर देंगे तो जो भी कुछ करेंगे अलग तरीके से करेंगे.

9- अमीर व्यक्ति 'समय' में इन्वेस्ट करता है जबकि गरीब व्यक्ति पैसे में निवेश करता है. बफे वक्त को बेहद कीमती मानते हैं, किस चीज या काम को कितना वक्त देना है, यही मैनेजमेंट व्यक्ति को आगे ले जाता है. हर व्यक्ति को 24 घंटे ही मिले होते हैं और हर कोई इन घंटो का इस्तेमाल अपने हिसाब से करता है. सही तरह से वक्त का किया गया इस्तेमाल सही इन्वेस्टमेंट है.

10- दीर्घ काल के लिए निवेश करना है  
बफे के अनुसार अच्छी कमाई के लिए लंबे समय तक निवेश को बनाए रखना जरूरी है. किसी भी शेयर के प्रदर्शन को थोड़े समय में आंका नहीं जा सकता. 

11-जिस बिजनेस को समझते है उसी में निवेश करनी चाहिए, जो समझ में न आवे उसमे कभी भी पैसा नहीं लगाना चाहिए 

12-स्टॉक मार्किट में खरीदारी तब करनी चाहिए जब सभी लोग बेच रहे हो और भय का वातावारण हो क्योंकि उस समय अच्छे बिजनेस फेयर वैल्यू पर मिलते है

प्रश्नों का स्वागत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें