गुरुवार, 1 नवंबर 2018

एसेट एलोकेशन

फाइनेंसियल प्लानिंग आर्थिक मामलों में एक महत्वपूर्ण साधन है जिसको सावधानी से नियम से फॉलो किया जाय तो भविष्य की कई दिक्कतों से हम बच सकते है. कहते है कि एक ही बास्केट में सभी अंडे नहीं रखने चाहिए, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही नहीं रहता इसलिए निवेश को भी अलग अलग साधनों में निवेश करना चाहिए. अपने निवेशित धन को निवेश के किस साधन में कितना हिस्सा होना चाहिए, को निर्धारित करना ही एसेट एलोकेशन है। निवेश के प्रमुख साधन है इक्विटी, डेब्ट, रियल एस्टेट, गोल्ड आदि। इसमे इक्विटी सबसे अधिक रिटर्न देने वाला साधन है लेकिन यह काफी वोलाटाइल रहता है। मेरा अपना मत है कि जो स्टॉक में इन्वेस्ट नहीं करता है जीवन में एक बहुत बड़ी गलती करता है. अपने निवेश का एक छोटा ही हिस्सा सही लेकिन इक्विटी में तो लगाना ही चाहिए.   मार्केट जब तेजी से भाग रहा होता है तो एसेट एलोकेशन के बारे में कोई नही सोचता, लेकिन जैसे ही तेज गिरावट आती है, तब महसूस होने लगता है कि कुछ पैसे स्टॉक मार्केट यानी शुद्ध शेयर के बाहर भी लगाना चाहिए। जानकारों के अनुसार अपने पोर्टफोलियो में शेयरों की हिस्सेदारी उतनी ही होनी चाहिए जितनी 100 में उम्र घटाकर जो अंक आये उतने % हो। उदहारण के लिए एक 40 साल की उम्र का आदमी स्टॉक के बारे में सोचता है तो 100-40 उम्र यानी 60% डायरेक्ट स्टॉक में लगाना चाहिए । माना कि एक 40 साल के व्यक्ति को 1 लाख निवेश करना है तो  1 लाख का 60% यानी 60000 रु शेयर में लगाना चाहिए। शेष 40% अन्य साधनों जैसे कि डेब्ट फण्ड, सोना, रियल एस्टेट आदि में निवेश करना चाहिए। यह कोई हार्ड फ़ास्ट रूल नही है कि इतना होना ही चाहिए । 
     यह व्यक्ति के रिश्क लेने की क्षमता के अनुसार बदलता रहता है लेकिण इतना अवश्य है कि अपने निवेश एक हिस्सा फिक्स निवेश साधनों में अवश्य रखने चाहिए । इसके अतिरिक्त अपने इक्विटी पोर्टफोलियो को भी साल दो साल में एक बार समीक्षा भी करनी चाहिये जिसमे से फिसड्डी शेयरो को बेचकर पोर्टफोलियो के मजबूत स्टॉक लेना चाहिए या फिर किसी नए स्टॉक को पोर्टफोलियो का हिस्सा बनाना चाहिए. कौन से स्टॉक ले ? इस प्रश्न का उत्तर समझ में न आवे तो चुपचाप अपने आस पास एक सर्वे करे. घर में सुबह से लेकर शाम तक कौन कौन से उत्पाद प्रयोग करते है, पिछले एक महीने में किस किस कंपनी की सेवा लिए है ? किससे संतुष्ट है. जैसे घर मेंसबुन तेल, मसाले, पेस्ट, ब्रश, सेनेटरी, बिजली  उत्पाद, मोबाइल, जूता, कपडे, गाड़ी, पेंट, सीमेंट आदि किस ब्रांड के प्रयोग करते है. इसे चिन्हित करने में सफल हो जाए तो आसानी से बढ़िया पोर्टफोलियो बनाकर पैसा बना सकते है.