हम में से 90/95% लोग दिन की शुरुआत एक कप चाय या कॉफी से करते है। हालांकि एक समय मैं भी इसी श्रेणी में था, लेकिन अब नहीं। कुछ लोगों की तो जब तक सुबह की चाय/कॉफी न मिले तब तक उठना और काम करना मुश्किल हो जाता है। क्या आप जानते हैं कि, अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। सेहत के लिहाज से यह आदत अच्छी नहीं मानी जाती है। सुबह उठते ही खाली पेट चाय या कॉफी पीने की आदत आपके ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और ब्रीदिंग रेट पर असर डाल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार ये गलत आदत है। प्रयास यह करना है कि दिन की शुरुआत में प्रथम अन्न मीठा यानी सिंपल कार्बोहाइड्रेट या फिर चाय न हो। दरअसल चाय में कैफीन होती है जिससे शुरुआत नहीं करनी चाहिए इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
दिन की शुरुआत चाय-कॉफी से करने से क्या नुकसान उठाने पड़ सकते हैं
1.सुबह की चाय-कॉफी ब्लड शुगर को बढ़ाती है और साथ में कोई न्यूट्रिशन नहीं प्रदान करती है। जबकि सबसे पोषक चीज चाहिए। इसके अलावा सुबह की चाय या कॉफी बॉडी के एसिड-एल्कलाइन के संतुलन को बाधित करके मतली जैसी समस्याओं को बढ़ाती है।
2.भूख कम करती है चाय-कॉफी
सुबह उठते ही चाय या कॉफी का सेवन, आपकी भूख को कम करता है। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, और ज्यादा समय तक भूखे रहने से शरीर में कैलोरी की कमी हो जाती है, और इसी कमी के चलते लोग ओवरईटिंग (Overeating) कर लेते हैं जिसकी वजह से आगे चलकर समस्या पैदा हो सकती है, और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
3.चाय-कॉफी मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है यानी भोजन के पाचन और उससे बनने वाली ऊर्जा धीमी हो जाती है। वहीं सुबह के वक्त हेल्दी नाश्ता करना आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ा सकता है।
4.गैस्ट्रिक समस्या बढ़ सकती है क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन होता है खाली पेट कैफीन का सेवन करने से गैस्ट्रिक कोशिकाएं उत्तेजित होती है, जिससे हार्टबर्न और एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। ऐसी स्थिति में शरीर पर इसका बेहद ही बुरा असर पड़ सकता है।
जानकारों के अनुसार दिन भर में 2/3 कप से अधिक चाय नहीं पीनी चाहिए। मैं अपनी बात कहूं तो एक समय सुबह की शुरुआत 2 कप चाय से होती थी जो शाम होने तक 6/7 कप हो जाती थी। फिर जब अपने हेल्थ कोच के संपर्क में आया तो सबसे पहले चाय ही छूटी और वर्तमान 2 दिन में औसतन 1 चाय होती है वो भी मित्रों के साथ बैठने पर। घर पर तो चाय बनती ही नहीं, हालांकि दूसरे लोगों के चायपत्ती रखी रहती है। अपने हेल्थ कोच के सहयोग से चाय की जगह जिस पेय को लेते है वो ग्रीन टी, ब्लैक टी और ओलाँग टी के गुण पाए जाते है जो सेहत को बहुत लाभ पहुंचाता है।
#tea #coffee #health #bmr #nutrition #hearthealth #health #breakfast #weight
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें