हम सभी ने अक्सर ऐसे घोड़ों को देखा होगा जो उनकी आंखों को ढक दिया गया रहता है। क्या कभी हमने जानने का प्रयास किया है कि यह क्यों लगाया जाता है और इसका महत्व क्या है।
दरअसल घोड़े की आंखों का दृष्टि क्षेत्र 180° होता है जिससे तांगे में चलते हुए या घुड़दौड़ आदि में उसका ध्यान इधर उधर भटक जाता है और वो बिदक जाता है। इस समस्या से समाधान के लिए घोड़े के दोनों आंखों के बाहर की तरफ़ चमड़े की पट्टी लगाने की शुरुआत हुई जिसे Horse Blinders कहा जाता है। Horse Blinder लगाने के बाद घोड़ा का दृष्टि क्षेत्र 30° तक ही सीमित हो जाता है और इससे वो सिर्फ सामने अपना ध्यान केंद्रित रखता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें