घर में प्रयोग होने वाला चीनी के बारे में जानते है ----
हमारे किचन में जितनी सेहत के दुश्मन मिलते है उसमें एक बड़ा नाम है चीनी। यह चीनी शिवाय नुकसान के कुछ नहीं करता। गन्ने से बनाते समय इसकी सभी पोषक वैल्यू समाप्त हो जाती है और इसके सेवन से मोटापा, डायबिटीज, हृदय आदि गंभीर किस्म के स्टाइल रोग उत्पन्न होते है। चीनी एक सिंपल कार्ब होता है जो खाते ही ब्लड में तत्काल घुलकर ग्लूकोज का लेवल बढ़ाता है, इंस्टेंट एनर्जी देता है जिससे दिमाग को अच्छा लगता है। हमारे शरीर को जितनी मात्रा में मिठास की जरूरत होती है वो हमें रोटी, चावल, सब्जी जैसे खाद्य पदार्थों से मिल जाते है इसलिए इस सफेद चीनी रूपी सेहत के दुश्मन को जितनी जल्दी रसोई घर से बाहर कर दिया जाय, श्रेयस्कर होगा। इसके जगह पर गुड, खजूर, किशमिश, मिसरी आदि इस्तेमाल की जाय तो हम लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते है।
बहरहाल आज उसी दुश्मन रूपी चीनी के बारे में कुछ जानते है।आमतौर पर घर में सफेद चीनी का ही इस्तेमाल किया जाता है. पर क्या आप यह जानते हैं कि कौन सी चीनी है आपके लिए बेस्ट?
मार्केट में कुल चीनी तीन तरह की पाई जाती है.
सफेद चीनी (White Sugar),
ब्राउन चीनी (Brown Sugar)
और
सल्फर फ्री चीनी (Sulphur Free Sugar).
सफेद चीनी-
इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा पाई जाती है. इसे खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. सफेद चीनी और भी महीन बनाने के लिए इसमें सल्फर मिलाया जाता है जिससे सांस की दिक्कत पैदा हो सकती है.
ब्राउन शुगर (चीनी)
इसमें सफेद चीनी की तुलना में कम कैलोरी होती है. इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन होता है, पर शरीर को जितने आयरन की जरूरत होती है उससे कम मिलता है।
सल्फर फ्री चीनी -
अंत में सल्फर फ्री चीनी की बात करें तो इसमें सफेद और ब्राउन चीनी की तुलना में कैलोरी काफी कम होती है. इसमें सल्फर बिल्कुल भी नहीं होता है और इसी के चलते यह सेहत के लिए ऊपर के दोनो की तुलना में कम खतरनाक है.
#stayhealthystayfit #weightlosschellenge #Fitness #पहला_सुख_निरोगी_काया
#HealthyandHappyLife
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें