गुरुवार, 9 मई 2024

प्रतिदिन कुछ बेहतर बनिए

कहते है कि किसी भी व्यक्ति का दो बार जन्म होता है एक तब वो जन्म लेता है और दूसरा तब जब वो अपने जीवन के उद्देश्य को समझता है। जीवन एक बार ही मिलती है इसलिए इसे साधारण तरीके से नहीं जीना चाहिए। जीवन को बड़ा करना सभी का नैतिक दायित्व है। मैने नैतिक शब्द कहा जिसका काफी व्यापक अर्थ होता है। जब हम अपना दायित्व समझ कर अपने जीवन को बड़ा करते है तो बहुत सारे लोगों का कल्याण होता है और इस तरह सम्पूर्ण समाज का कल्याण होता है।
तो कैसे किया जाय जीवन को बड़ा और बेहतर ?  यहां उसी के बारे में कुछ उपाय के बारे में बातें की गई है। इन उपायों को अपनाकर प्रत्येक नए दिन कुछ न कुछ बेहतर होते रहेंगे। याद रखिए इन कार्यों को प्रतिदिन सोने से पूर्व एक बार अवश्य करना है। शुरू शुरू में करनी पड़ेगी और बाद में तो आदत हो जाएगी।

1. दिन पर चिंतन 
जब रात में सोने के लिए बिस्तर पर जाते है तो अपने दिन की तीन सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं पर विचार करें। उन घटनाओं ने  कैसा महसूस कराया? अच्छा या बुरा और क्यों? जो अच्छा लगा हो उसके बारे में ज्यादा विचार करना है ताकि मन में अंतःस्थल को चला जाय।

2. कृतज्ञता
कृतज्ञता का आशय है अपने मन में धन्यवाद का भाव रखना। आप जिन जिन व्यक्तियों से मिले, जिनसे जिनसे आपने कुछ सेवाएं ली चाहे वो कोई व्यक्ति या फिर निर्जीव वस्तु ही क्यों न हो, सभी के लिए धन्यवाद कहना है। इस धन्यवाद को अपने आदत में अपना लेना है। सुबह जागिए ईश्वर को धन्यवाद, रेस्टोरेंट में खाना खाए इसका धन्यवाद, मोबाइल प्रयोग कर रहे है, इसका भी धन्यवाद। धन्यवाद का भाव जितना ही अधिक आयेगा हम उतने ही अधिक सकारात्मक होते जायेंगे। मान लीजिए आप ऐसा नहीं कर पाते है तो इसे और सरल कर दीजिए।बिस्तर पर जाते समय दिन में संपर्क में आए कोई तीन चीज़ चुन लीजिए जिसके लिए आभारी हो सकते हैं। उन्हें पहचानें, वे बड़ी या छोटी कैसी भी हो सकती हैं।

3. सीखे गए सबक
आज दिन भर आपने क्या सबक सिखा है, कोई एक सबक को पकड़िए और  उस पर चिंतन कीजिए। सोचिए आप इस सबक को भविष्य में कैसे लागू कर सकते हैं? यदि संभव हो तो को सबक सिखा हो उसे कहीं लेखबद्ध किया कीजिए और एक समय बाद इस लेख को पलट कर पढ़ लिया कीजिए। विश्वास कीजिए जीवन को बहुत बेहतर कर देगा।

4. कल के कार्य
प्रत्येक व्यक्ति को अगले दिन किए जाने वालों कार्यों को एक जगह लिखना चाहिए। आप भी प्रतिदिन अपने लिए कोई तीन कार्य निर्धारित करें और अगले दिन उसे समाप्त भी करने का प्रयास कीजिए। एक और चीज यहां ध्यान देना है कि अगले दिन वाले कार्य आपको भविष्य के लक्ष्य के अनुसार होने चाहिए। वो कार्य ऐसा होना चाहिए कि वो आपको प्रतिदिन लक्ष्य की ओर ले जाए। जैसे यदि आप किसी बिजनेस में है तो कल किस किस क्लाइंट से मिलना है, किसी पुराने क्लाइंट की कोई समस्या तो नहीं है सुलझाने के लिए, तो इसे लिखिए।

5. अपने जीवन को लेकर प्रतिदिन सकारात्मक बातें लिखिए
सकारात्मक मतलब अच्छी अच्छी बातें लीजिए। ये आत्म-प्रेम, आत्मविश्वास या व्यक्तिगत विकास से संबंधित हो सकते हैं। ये परिवार के बारे में हो सकता है, अपने करियर के बारे में हो सकता है। मैं प्रतिदिन अपने स्टेटस पर ऐसी सकारात्मक बातें लिखता रहता हूं।

6. नकारात्मकता को खत्म कीजिए
क्या आपके दिमाग में कुछ ऐसे विचार है जिसे आपको बाहर निकालने की ज़रूरत है? यदि ऐसा है तो अपने मस्तिष्क में अच्छे विचारों का स्रोत दीजिए। प्रत्येक दिन सोने से पहले से अच्छी पुस्तकों के कम से कम 10 पेज अवश्य पढ़िए। यू ट्यूब पर अच्छे वीडियो देखिए। धीरे धीरे ये प्रक्रिया जीवन को 360 डिग्री बदल देंगे।

7. लिखने की आदत डालिए
एक डायरी अपने लिए अलग कीजिए और लिखने की आदत डालिए। उसमें अपने अच्छे अच्छे विचार लिखने की आदत अपनाइए। इसका उद्देश्य आपके दिमाग को साफ करना और रात को आराम से सोने के लिए तैयार होना है। अच्छी नींद एक अच्छे जीवन शैली की निशानी है।

8.पौष्टिक खान पान को बढ़ाइए और रात में बेहद हल्का डाइट लीजिए
याद रखिए किसी भी व्यक्ति की पहली जरूरत उसके सेहत की होती है और अच्छे सेहत में सबसे बड़ी भूमिका हमारे खान पान की होती है। इसलिए ध्यान रखिए जो भी खाइए पौष्टिक खाइए। अपने भोजन को सुबह, दोपहर और रात में विभाजित कीजिए। वो कहा जाता है ना नाश्ता राजा की तरह, दोपहर का भोजन राजकुमार की तरह और रात का खाना रंक की तरह करें। यानी सुबह का ब्रेकफास्ट न्यूट्रीशनल होना चाहिए, उसमें प्रोटीन विटामिन होना चाहिए। रात का भोजन बेहद हल्का रखिए।
मेरा सुबह का नाश्ता न्यूट्रीशन शेक होता है। जो मुझे फिट और ऊर्जावान रखता है।
उम्मीद है लेख अच्छा लगा होगा। कोई जानकारी या सुझाव हो तो जरूर बताएं। मुझसे जुड़ने के लिए 9889307067 और 7272957000 पर whatsapp कीजिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें