अपने देश में ऐसी बहुत सारी कम्पनियां है जो पिछले 100 वर्षों से भी अधिक समय से काम कर रही है। इन कंपनियों के स्टॉक ने अपने निवेशकों को खूब वेल्थ क्रिएट किया है। तो आइए आज बात करते है कुछ 100 साल पुरानी कपनियों के बारे में जिन्होंने एक लम्बे अनुभव और उत्पादों के दम पर ब्रांड वैल्यू बनाई है. इनके उत्पादों को हम आये दिन प्रयोग करते है. ये अभी भी मार्केट की फेवरिट हैं और हमेशा फेवरेट होने की उम्मीद भी है क्योंकि इनका रिसर्च एंड डेवलपमेंट बढ़िया है। कहने केएस आशय है ओल्ड इज गोल्ड।
1-आईटीसी--
1910 में इंपीरियल टोबैको कंपनी नाम से स्थापित जिसे वर्ष 1970 में नाम बदलकर इंडियन टोबैको लिमिटेड और 1974 में आईटीसी कर दिया गया। आईटीसी देश की सबसे बड़ी सिगरेट निर्माता कंपनी है जो wills ब्रांड नाम से बनाती है। सिगरेट का कंपनी की कुल आय में 80 फीसदी योगदान है। 1970 में कंपनी एफएमसीजी, होटल, पेपरबोर्ड, पैकेजिंग, एग्री कारोबार में उतरी और अपने को एक एफएमसीजी कारोबार पर फोकस बढ़ा रही है। रेवेन्यू में
सिगरेट पर ज्यादा आश्रित रहने के कारण और सरकार के टैक्स संबंधी प्रावधानों के कारण पिछले 10 सालों में निवेशकों को कुछ भी पैसा बनाकर नहीं दिया है। इस बीच डिविडेंड भी खूब देती है। आईटीसी के लिए बड़ा पॉजिटिव है। कंपनी एफएमसीजी पर फोकस बढ़ाना चाहती है। कंपनी 2030 तक एफएमसीजी से आय बढ़ाकर 1 लाख करोड़ करना चाहती है। आशीर्वाद, बी नैचुरल, सनफीस्ट, बिंगो, यीप्पी कंपनी के मजबूत ब्रान्ड हैं। वर्तमान में 200 रूपये पर ट्रेड कर रहा है। बहुत धैर्य मांगता है यह स्टॉक। मेरा अपना मानना है कि जब तक यह शेयर 300 के उपर एक लंबे समय तक होल्ड नहीं करता है तब तक कोई लम्बा रन अप देखने को नहीं मिलेगा। अभी फिलहाल इसमें ट्रेडिंग के बेहतरीन अवसर है। यह साल में 3 से 4 बार खरीदने बेचने का अवसर दे दे रहा है जहां एक बार के ट्रेड में 10 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न आ जाएगा।
2-टाटा स्टील-------
1907 में इसकी शुरुआत जमशेदपुर, झारखंड में हुई थी, ये एशिया की पहली स्टील कंपनी है। टाटा स्टील एंड आयरन कंपनी के नाम से इसकी शुरुआत हुई थी। 1938 में जेआरडी टाटा कंपनी के चेयरमैन बने। 50 देशों में कंपनी का कारोबार और 5 महाद्वीपों में इसके कर्मचारी हैं। ये दुनिया की सबसे सस्ती स्टील बनाने वाली कंपनी है। टाटा स्टील की 5 साल में क्षमता बढ़ाकर दोगुनी करने की योजना है। कंपनी अपने टाटा मेटालिक, टाटा स्पॉन्ज, भूषण स्टील को मर्ज करने जा रहे है जो कि बहुत ही अच्छा है। वैसे भी टाटा ग्रुप पिछले कुछ सालों से अपने बिजनेस को पुनर्गठित करने में लगा हुआ है जिस कड़ी में टाटा ग्लोबल और टाटा केमिकल से टाटा कंज्यूमर बनाया, टाटा मोटर्स सभी को बेहतरीन बना रहे है। टाटा स्टील ने यूरोप में नुकसान वाली यूनिट बेच दी है। भूषण स्टील के अधिग्रहण से कंपनी की ऑटो सेक्टर में पहुंच बढ़ी है। अभी 1063 रु पर ट्रेड कर रही है
3-ब्रिटानिया--------
126 साल से ब्रिटानिया का जलवा कायम है। 1892 में 295 रुपये के निवेश से कंपनी की शुरुआत हुई थी। भारत में 13 फैक्ट्री के साथ 60 देशों में कंपनी की मौजूदगी है। ब्रिटानिया बिस्कुट इंटस्ड्री में मार्केट लीडर है। इसके गुड डे, मैरीगोल्ड, मिल्क बिकीस और टाइगर ब्रैंड हिट हैं। कंपनी बिस्कुट के अलावा डेयरी प्रोडक्ट में भी है। एक बेहतरीन रिटर्न देने वाली कंपनी है और इस समय अच्छे करेक्शन पर भी उपलब्ध है। 3435 रूपये पर ट्रेड कर रही है।
4-फीनिक्स मिल्स------
1905 में बनी फीनिक्स मिल्स 100 साल से ज्यादा का पुराना इतिहास है। मुंबई में टैक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के तौर पर इसकी शुरुआत हुई। सन 2000 के आसपास कंपनी ने टेक्सटाइल यूनिट बंद कर दी। बाद में कंपनी मॉल डेवलपर बनकर धमाल मचाया। यूनिट की जमीन पर हाई स्ट्रीट फीनिक्स मॉल बनाया। हाई स्ट्रीट फीनिक्स मॉल मुंबई का सबसे चर्चित मॉल है। आज देश के हर बड़े शहरों में इसके मॉल हैं ।
5-टीवीएस मोटर----
1911 में टीवीएस ग्रुप की शुरुआत हुई। इसने 1911 में दिल्ली में पहली बस सर्विस शुरू की। आज 90 से ज्यादा कंपनियां ग्रुप के अंदर हैं। कंपनी ने 1980 में मोपेड उतारकर धमाका किया। टू-सीटर 50सीसी मोपेड ने ऑटो सेक्टर की दिशा बदल दी थी। ये देश की तीसरी सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है। फाइनेंस, इंश्योरेंस, टायर, हाउसिंग, एविएशन में भी कंपनी का कारोबार है। कंपनी आज स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड, थ्री-व्हीलर बनाती है।
6-गोदरेज इंडस्ट्रीज-----
गोदरेज इंडस्ट्रीज 119 साल पुरानी कंपनी है। अरदेशीर गोदरेज ने इसकी स्थापना की थी। ये गोदरेज ग्रुप की एक होल्डिंग कंपनी है। अदि गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन हैं। कंपनी कंज्यूमर प्रोडक्ट, एग्री, रियल एस्टेट और रिटेल कारोबार में है। कंपनी का कारोबार 18 देशों में फैला है। ग्रुप की कई कंपनियों की लिस्टिंग संभव। कंपनी के प्रोमोटर की इमेज बेहद अच्छी है। कंपनी हर साल मोटा डिविडेंड देती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें