किसी भी क्षेत्र में शीर्ष स्थान किसी की बपौती नहीं होती है या वो आरक्षित नहीं होती, वो हमेशा रिक्त रहता है। पोस्ट में 2 फोटो है एक वर्ष 2017 के पोस्ट की है तो दूसरी वर्तमान की है। पोस्ट 2017 की है जिसे आज के अनुसार थोड़ा सा एडिट करके फिर से प्रस्तुत कर रहा हूं।
पिछले दिनों एक न्यूज़ आयी थी कि इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कम्पनी टेस्ला के प्रमोटर एलन मस्क की संपत्ति में एक दिन में 25.6 अरब डॉलर यानी करीब 19.23 खरब रुपये की वृद्धि हुई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि टेस्ला के शेयरों में तेजी के चलते पहली बार कंपनी का वैल्यूएशन एक ट्रिलियन डॉलर यानी एक लाख करोड़ डॉलर (लगभग 75 लाख करोड़ रुपये) को पार कर गया। ऐसा तब हुआ जब किराये पर कार देने वाली कंपनी हेर्त्स ने टेस्ला से एक लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) खरीदने का ऐलान किया। Forbes पत्रिका के अनुसार सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने के वक्त मस्क की कुल संपत्ति शुक्रवार की शाम से 11.4 फीसदी ज्यादा 255.2 अरब डॉलर हो गई। इतनी संपत्ति संभवत: अब तक कभी किसी व्यक्ति के पास नहीं रही।
लगभग इन्ही दिनों वर्ष 2017 की खबरों के अनुसार अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बड़े अमीर बन गए थे। न्यूज़ में स्पष्ट लिख था कि अमेज़न के शेयर में 13% की वृद्धि होने पर ऐसा हुआ है।
इस गणित को ठीक से समझने की जरूरत है। भोजपुरी में एक कहावत है कि चूहा कितना भी मोटा होगा तो लोढ़ा होगा। कोई भी कारोबार जब तक स्टॉक मार्केट में नहीं आएगा बहुत बड़ा नहीं होगा, सीमित विकास होगा। इसको जरा ठीक से समझते है होता क्या है कि कंपनिया जब अपने शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट कराती है तो उसके बिजनेस में छोटे छोटे और साधारण लोगों को भी मौका मिलता है उनके बिजनेस में हिस्सेदारी लेने का। प्रमोटर के पास फंड की उपलब्धता बढ़ती है जिससे बिजनेस में ग्रोथ की नई संभावनाएं बढ़ती है। जैसे जैसे उस कंपनी का बिजनेस बढ़ता है वैसे वैसे उसके शेयर के दाम भी बढ़ते है। इस प्रकार जिसके पास उस विशेष कंपनी के जितने अधिक शेयर होते है उसी अनुपात में उसकी वैल्यू भी बढ़ती है। जब शेयर के भाव गिरते है तो उनकी संपत्ति भी कम होती है। किसी समय विशेष किसी किसी कम्पनी के शेयर बहुत तेज बढ़ते है तो उनके प्रमोटर की संपत्ति तेज बढ़ती है। जेफ बेजोस कंपनी के प्रमोटर है इसलिए उनके पास अमेज़न के सबसे अधिक शेयर होगे।
यद्यपि ऐसा नही होता है कि हमेशा शेयर भाव बढ़ता ही है , इसका भाव गिरता भी है और इस दशा में उनकी संपति में कमी भी आती है। अपने देश मे देखा जाय तो पिछले 2/3 सालो में रिलायंस इंडस्ट्री के प्रमोटर मुकेश अम्बानी, अडानी ग्रुप के प्रमोटर गौतम अडानी, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल आदि की संपत्ति भी खूब बढ़ी है इसके पीछे भी इन कंपनी के शेयरों के भाव बढ़ना है। पिछले कुछ सालों में भारतीय कंपनियों के शेयर बहुत बढ़े है।
इससे हमें कुछ सीखना है---
किसी भी अर्थतंत्र में अमीर होने के सीमित तरीके होते है:
1) बहुत बड़ा बिजनेस बनाइए
2) निवेशक बनकर ऐसे बिजनेस में हिस्सेदारी लीजिए
3) रियल एस्टेट का काम कीजिए
4) कोई सिस्टम बनाइए जैसे फेसबुक, बायजू, पेटीएम, ओला आदि के तरीके से।
बिजनेस आशय यह नही होता है कि एक दुकान खोलकर बैठ जाना। बिजनेस का मतलब बड़ा बिजनेस जिसमे हम रहे या न रहे लेकिन बिजनेस बढ़ते रहना चाहिए । यद्यपि दुकानदार लोग भी अपने आपको बिजनेसमैन ही बताते है। इसे समझने के लिए यह आवश्यक है कि मेरा कितना बड़ा टर्न ओवर है, मेरे लिए कितने लोग काम करते है , मेरे अनुपस्थिति में कितने दिनों तक कमाई होती रहेगी। आज की डेट में बड़ा बिजनेस बनाने के लिए एक नया आईडिया और उस पर क्रियान्वयन चाहिए। आने वाले समय paytm के विजय शेखर शर्मा, फ्लिपकार्ट के संदीप बंसल, ओला के संस्थापक आदि जैसे लोग भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में रहेंगे। ऐसे बिजनेस खड़ा कर पाना सभी के लिए कठिन काम है।
साधारण लोगों के लिए सबसे आसान तरीका है निवेश का माध्यम। निवेश का मतलब स्टॉक मार्केट में निवेश। दुर्भाग्य से मध्यम वर्ग में यह सट्टा जुआ समझा जाता है। अपने परिवार में किसी से कह दीजिए कि हम स्टॉक मार्केट में करियर बनाना चाहते है, अचानक से आलोचकों की संख्या बढ़ जाएगी। स्टॉक मार्केट मतलब लोगों को रोज खरीदना बेचना ही समझ में आता है। निःसंदेह स्टॉक मार्केट एक जुआ है यदि हम बिना सोचे समझे, बिना किसी रिसर्च के पैसा लगाते हैं तो पक्का जुआ खेलने जैसा है। स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं निवेश करना है जिसका मतलब है कि जिन कंपनियो के बिजनेस बढ़ रहे हो उनकी अच्छी मात्रा में शेयर खरीदना, जैसे जैसे बिजनेस में बढ़ोत्तरी हो और हमारी उम्मीदों पर खरा उतर रहा हो आउट अधिक शेयर लेना। यदि अनुशाषित होकर अच्छी कंपनी के शेयर लिए जाय तो ये तो नही कहा जा सकता कि हम अपने जीवन काल मे बिलेनायर बन पाएंगे लेकिन हमारी आने वाली पीढ़िया अवश्य कहलाएगी। ऐसा होने के पीछे काम करेगा कंपाउंडिंग का मैजिक जो वक्त के साथ विस्फोटक रिटर्न देता है।
एक नियम के अनुसार मिलने वाले ब्याज का 72 में भाग किया जाय तो भागफल मिलेगा उतने साल में धन दोगुना हो जाएगा। जैसे किसी निवेश साधन में 8% कंपाउंड रिटर्न मिलता है तो 72/8=9 साल में यहां धन दोगुना और 18 साल में 4गुना हो जाएगा। यदि स्टॉक मार्केट की बात की जाय तो लंबी अवधि में यह बाजार आसानी से लगभग 25/26% का कंपाउंड ग्रोथ देता है। यानी 3/3.5 साल में यहां धन दोगुना हो जाता है। थोड़ी सी काबिलियत विकसीत कर लिया जाय तो कहीं अधिक के भी रिटर्न लिए जा सकते है। यानी यहां से हर 3 साल से कम अवधि में धन को दुगुना किया जा सकता है। अपने देश मे राकेश झुनझुनवाला, विजय केड़िया, डॉली खन्ना, पोरिन्जु वेलियाथ, रामदेव अग्रवाल, शंकर शर्मा जैसे अनगिनत नाम है जिन्होंने कुछ हजार से सफर प्रारंभ करके सैकड़ो हजारों करोड़ो रूपये के मालिक बन बैठे है। एक्सएल शीट के अनुसाय यदि हर महीने 20000 रु निवेश का लक्ष्य रखा जाय और 25% का ग्रोथ तो यह रकम 25 सालो में 29 करोड़, 30 सालो में 89 करोड़, 35 सालो में 273 करोड़, 40 सालो में 834 करोड़ और 100 सालो में 54 लाख करोड़ में तब्दील हो सकते है। लेकिन इस पर हम अमल नहीं करेंगे क्योंकि मध्यम वर्ग में संसाधनों का उपभोग अपने जीवन काल में ही कर लेना चाहते है। बहुत सारे लोग अपनी बाइक का तो इंश्योरेंस कराते है लेकिन अपना यह सोचकर नहीं कराते कि उस पैसे का क्या फायदा जो हमें मिले ही नहीं और मिले भी तो मरने के बाद।
किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए 3B का अवधारणा है। एक बी मतलब बिलीव यानी विश्वास, दूसरा बी मतलब बिहेव यानी किसी चीज पर विश्वास करके उसके प्रति व्यवहार करना और तीसरा बी का आशय है बिजनेस बनना।
तो स्टॉक मार्केट पर विश्वास कीजिए वेल्थ क्रिएशन का इससे सरल कोई उपाय नहीं है। अब व्यवाह कीजिए यानी अपने बचत को इधर रुख कीजिए और फिर देखिए कैसे बिजनेस खड़ा होता है।
उम्मीद है लेख बहुत अच्छा लगा होगा। हालांकि है तो बहुत बड़ा। आउट बहुत से लोग शिकायत भी करते है कि बहुत बड़ा लिखता हूं तो क्या करूं छोटे में हमारी बात समा ही नहीं पाती है।
प्रश्नों का स्वागत है
The space at the top is always empty
The top position in any field is not inherited or reserved, it always remains vacant. There are 2 photos in the post, one is from the year 2017 and the other is from the present. The post is from 2017 which I am presenting again with a slight edit as of today.
Recently, there was a news that the wealth of Elon Musk, the promoter of electric vehicle maker Tesla, increased by $ 25.6 billion or about Rs 19.23 trillion in a day. This happened because due to the rise in Tesla shares, for the first time the valuation of the company crossed one trillion dollars i.e. one trillion dollars (about 75 lakh crore rupees). This happened when Hirts, a car rental company, announced the purchase of one lakh electric vehicles (EVs) from Tesla. According to Forbes magazine, at the time of the US stock market closing on Monday, Musk's net worth increased 11.4 percent from Friday evening to $ 255.2 billion. Such wealth has probably never been with any person till now.
According to the news of the year 2017, Amazon founder Jeff Bezos had become the world's richest man. It was clearly written in the news that this happened when Amazon's stock increased by 13%.
This math needs to be understood properly. There is a saying in Bhojpuri that no matter how fat a rat is, it will be a lodha. No business will be very big until it comes to the stock market, there will be limited growth. Let us understand it a little properly, what happens is that when companies list their shares in the stock market, then even small and ordinary people in its business get a chance to take a stake in their business. The availability of funds with the promoter increases, which opens up new opportunities for growth in the business. As the business of that company grows, so does the price of its shares. In this way, the number of shares held by that particular company increases in proportion to its value. When stock prices fall, their assets also decrease. If the shares of a particular company increase very fast at any time, then the assets of their promoters increase rapidly. Jeff Bezos is the promoter of the company, so he will have the most shares in Amazon.
Although it does not happen that the share price always increases, its value also falls and in this case their wealth also decreases. If seen in our country, in the last 2/3 years, the assets of Reliance Industries promoter Mukesh Ambani, Adani Group promoter Gautam Adani, Vedanta Group's Anil Agarwal etc. The shares of Indian companies have increased a lot in the last few years.
We have something to learn from this...
There are limited ways to get rich in any economy:
1) Build a big business
2) Become an investor and take a stake in such business
3) Do real estate work
4) Create a system like Facebook, Byju's, Paytm, Ola etc.
Business intention is not to open a shop and sit down. Business means big business in which we live or not but business should keep growing. Although shopkeepers also call themselves businessmen. To understand this it is necessary that how big is my turnover, how many people work for me, for how many days will I continue to earn in my absence. To make a big business in today's date, a new idea and implementation is required. People like Vijay Shekhar Sharma of Paytm, Sandeep Bansal of Flipkart, Founder of Ola etc. will be in the list of richest people in India in the coming times. It is a difficult task for everyone to set up such a business.
The easiest way for ordinary people is through the medium of investment. Investing means investing in the stock market. Unfortunately in the middle class this is considered speculative gambling. Tell someone in your family that we want to make a career in stock market, suddenly the number of critics will increase. Stock market means it makes sense for people to buy and sell everyday. Undoubtedly the stock market is a gamble, if we invest money without thinking, without any research, then it is like gambling for sure. Trading in the stock market is not investing, which means buying a good amount of shares of companies whose business is growing, as the business grows and is meeting our expectations, taking out more shares. If the shares of a good company are taken after being disciplined, then it cannot be said that we will be able to become a billionaire in our lifetime, but our coming generations will definitely be called. The magic of compounding will work behind this happening which gives explosive returns over time.
According to a rule, if the interest received is divided by 72, then the quotient will be obtained, the money will double in that number of years. For example, if an investment instrument gives 8% compound return, then in 72/8 = 9 years, the money will double here and in 18 years it will be 4 times. If we talk about the stock market, then this market easily gives compound growth of around 25/26% in the long term. That is, money doubles here in 3/3.5 years. If a little ability is developed, then even more returns can be taken. That is, from here the money can be doubled every less than 3 years. There are innumerable names in our country like Rakesh Jhunjhunwala, Vijay Kedia, Dolly Khanna, Porinju Veliyath, Ramdev Agarwal, Shankar Sharma, who have become owners of hundreds of thousands of crores by starting their journey from a few thousand. According to the XL sheet, if the target is to invest Rs 20000 every month and growth of 25% then this amount is 29 crores in 25 years, 89 crores in 30 years, 273 crores in 35 years, 834 crores in 40 years and 54 in 100 years It can turn into lakh crores. But we will not implement this because the middle class wants to consume the resources in their lifetime. Many people insure their bikes, but do not make them think that what is the use of that money which we do not get and even after death.
The concept of 3B is to move ahead in any field. One B means believe, second B means behave means to believe in something and behave towards it and third B means to become business.
So trust the stock market, there is no simpler solution to wealth creation than this. Get married now means put your savings here and then see how the business stacks up.
Hope you liked the article very much. Although it is very big. Out Many people also complain that if I write too big, then what should I do in small, I can't handle my words.
questions are welcome
#Investment #Trading #StockMarket #WealthCreation #Portfolio #MutualFund #SIP #StockMarketinHindi #हिंदी_में_शेयर_बाजार
#WeightLossChellenge #StayHealthyStayFit #HealthWealthHappinessWithVijay #WealthCreation #Investment
#ExtraIncome #WorkFromHome #FinancialFreedom #BusinessOpportunity #Entrepreneurship #ResidualIncome #BusinessOwner #PassiveIncome
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें