शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

कम उम्र में गंभीर जानलेवा बीमारियां क्यों



कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को हार्ट के कारण निधन हो गया। वो 46 साल के थे और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार एक बड़े समाजसेवी भी थे। स्कूल, अनाथालय, वृद्धाश्रम जैसे धर्मार्थ कार्य उनके व्यक्तित्व को बताने के लिए पर्याप्त है। मुझे ऐसा लगता है बॉलीवुड अभिनेताओं के तुलना में दक्षिण भारतीय अभिनेता समाज को बहुत कुछ देते है।  खबरों की माने तो  पुनीत राजकुमार को जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक के बाद सुबह करीब 11:30 बजे आनन- फानन में बैंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे पहले बुधवार को मशहूर सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का भी हार्ट फेल हो जाने के कारण मौत हो गई थी। हाल ही में इसी तरह युवा बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की भी बहुत ही कम उम्र में हार्ट के कारण मौत हो गई थी। इससे पहले और जाए तो कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा, इंद्र कुमार जैसे कई उदाहरण मिल जाएंगे जो काफी कम उम्र में हार्ट अटैक से मृत्यु को प्राप्त कर चुके है। मशहूर डांसर रेमो डिसूजा, कपिल देव, सौरभ गांगुली जैसे अनगिनत सेलिब्रेटी है जो इस रोग को झेल चुके है। 
 यदि अब से 15/20 साल पहले जाएं तो हार्ट रोग, कैंसर, बीपी, डायबिटीज जैसे रोग अमीरों और ज्यादा उम्र के माने जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। आप अगल बगल झांके तो कोई न कोई कैंसर सहित उन रोगों के मरीज मिल जायेंगे। डायबिटीज तो हर दूसरा तीसरा मिल जाएगा। भारत इन रोगों की राजधानी होती जा रही है।   आखिर ये पिछले 15/20 सालों में हुआ क्या जो ये रोग सामान्य हो गए है। समीक्षा में निकल कर आयेगा अपना खान पान, लाइफ स्टाइल का बिगड़ना।  तो आइए कुछ कारणों को हम जानते है जिससे यह रोग बहुत तेजी से फैलते जा रहे है।

1) तनाव ज्यादा लेना: तनाव आज के जीवन का एक अहम हिस्सा हो गया है। तनाव हमारे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन छोड़ता है जो एक स्तर तक नियंत्रित न किया जाय तो लोग आत्महत्या तक करने को सोचने लगते है। तनाव हमारे शरीर में कई तरह के बैड हार्मोन छोड़ता है जिससे अनगिनत बीमारियों को फलने फूलने का अवसर मिलता है। हमें प्रसन्न रहना क्योंकि प्रसन्नता गुड हार्मोन स्रावित करता है। सेलिब्रेटी लोगों को हमारे आपकी तुलना में बहुत अधिक तनाव होता है। पर्दे पर जीवन जितना खूबसूरत दिखता है, पर्दे के पीछे उतनी ही अधिक बदसूरत होती है।

2) नींद का खराब होना: विज्ञान के अनुसार सभी को 8 घंटे की आराम और नींद लेनी चाहिए। प्रकृति ने रात सोने के लिए दिया है। जो इसी खिलवाड़ करता है समस्या को आमंत्रित करता है।  ये लोग काम के चक्कर में नींद पूरी नहीं कर पाते हैं, उन्हें रात-रात भर जागकर शूटिंग करना पड़ता है। इस वजह से नींद का पैटर्न पूरी तरह से खराब हो जाता है। नींद पूरी न होने या नींद का पैटर्न खराब होने के कारण हृदय रोग के साथ साथ कई गंभीर जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। 

3) फिटनेस फोबिया: वैसे तो व्यायाम को अच्छे स्वास्थ्य का मानक माना जाता रहा है। विज्ञान के अनुसार अच्छे सेहतमंद होने में व्यायाम को भूमिका मात्र 20% ही होती है लेकिन लोगों में इसे 100% समझा जाता है। हाल के वर्षों में देखा गया है कि फिटनेस को लेकर कुछ आवश्यकता से अधिक अलर्ट रहते है। अभिनेता लोग तो अपने शारीरिक बनाकर यानी डोले सोले को लेकर कुछ ज्यादा सचेत रहते है। इसके चक्कर में लोग घटिया किस्म की स्टेराइड तक प्रयोग करते है। हम सभी जानते है कि इसके दुष्प्रभाव क्या होते है। अच्छी फिटनेस को सेहत के लिए जितना फायदेमंद माना जाता है, वहीं फिटनेस को लेकर पागलपन नुकसानदायक भी हो सकता है। जिम में आने वाले सभी लोगों को अपनी क्षमता और ताकत को समझकर ही व्यायाम करना है। जब क्षमता से अधिक होना तो प्रेशर शरीर पर ही पड़ता है। शरीर की क्षमता से अधिक उसपर दबाव बनाना, हार्ट अटैक, फ्रैक्चर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। यह बात सभी को ध्यान में रखनी चाहिए।

4) नशे का सेवन: आजकल ज्यादातर युवा 18 से 25 साल की उम्र में ही सिगरेट, शराब, गुटखा, तंबाकू का सेवन करना शुरू कर देते हैं। नशा हमारे शरीर में गंभीर बीमारियों को पैदा करता है। डॉक्टरों की मानें तो नशा करने वालों में हार्ट अटैक का खतरा 50% तक बढ़ जाता है।

5) मांसाहार, जंक फूड और तली भुनी चीजें खाना: आज की ज्यादातर युवा पीढ़ी अपनी भूख मिटाने के लिए घर के खाने की जगह जंक फूड पर निर्भर रहती हैं। उनकी थाली में ज्यादातर तली-भुनी चीजों के साथ चाइनीज फूड शामिल रहता है। इन खानों से शरीर में सेचुरेटेड और ट्रांस फैट बढ़ता है जिसकी वजह से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिसका बुरा असर सीधा दिल पर पड़ता है। गलत खानपान से गुड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और बैड कॉलेस्ट्रोल एलडीएल, वीएलडीएल, ट्राई ग्लीसराइड के स्तर बढ़ाता है जो हृदय तक सही मात्रा में ब्लड को पहुंचने नहीं देता है। 

6) न्यूट्रिशन गैप: हमारा शरीर चावल दाल रोटी सब्जी के माध्यम से प्रोटीन, विटामिन, मिनिरल, फाइबर, ओमेगा 3 आदि मांगता है। जितना चाहिए उसे मिल नहीं पाता है। एक सर्वे के अनुसार भारत में 50% से अधिक लोगों में प्रोटीन की भयंकर कमी है। प्रोटीन जो पहली जरूरत होती है, शरीर का बिल्डिंग ब्लॉक कहा जाता है, जब वही नहीं मिल रहा है तो परेशानी तो होगी ही। न्यूट्रिशन गैप का कारण खाद्य पदार्थ को गुणवत्ता खराब होना। सब्जियां इंजेक्शन से पैदा हो रही है, दूध भी भी ऑक्सिटोशिन के इंजेक्शन इस्तेमाल हो रहे है। फलों को लंबे समय तक फार्मलिन से सुरक्षित रखा जा रहा है। बहुत सारे खाद्य पदार्थ अब इस्तेमाल नहीं हो रहे है जैसे अलसी, बाजरा, ज्वार आदि। इसे ध्यान देना है। खान में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करना है।

7) धूप का न मिलना और एसी का ज्यादा प्रयोग: आप सोचेंगे यह भी कोई कारण है तो जान लीजिए ये भी एक बड़ा कारण है। घर से निकले कार में, कार से निकले ऑफिस में एसी से निकलते ही नहीं , धूप मिलता ही नहीं जिसके कारण विटामिन डी नहीं मिल पाता है। पसीने को निकलने का मौका नहीं मिल रहा है। यह भी कई बिमारियों को पैदा होने जा अवसर देता है। 

उम्मीद है पोस्ट लाभदायक रही।
Why serious life-threatening diseases at a young age

 Renowned Kannada film actor Puneet Rajkumar passed away on Friday due to heart failure.  He was 46 years old and according to the news going on on social media, he was also a big social worker.  Charitable work like school, orphanage, old age home is enough to tell his personality.  I feel South Indian actors give a lot to the society as compared to Bollywood actors.  If reports are to be believed, Puneet Rajkumar was rushed to a hospital in Bangalore at around 11:30 am after a heart attack while working out in the gym where he breathed his last.  Earlier on Wednesday, famous celebrity fitness trainer Kaizad Kapadia also died due to heart failure.  Recently, similarly young Bollywood actor Siddharth Shukla also died due to heart at a very young age.  Before this, many examples will be found like Kannada actor Chiranjeevi Sarja, Indra Kumar who have died due to heart attack at a very young age.  There are countless celebrities like famous dancer Remo D'Souza, Kapil Dev, Sourav Ganguly who have suffered from this disease.
  If we go 15/20 years ago, then diseases like heart disease, cancer, BP, diabetes were considered to be rich and old but now it is not so.  If you look from side to side, you will find some or the other patients of those diseases including cancer.  Diabetes will be found every second third.  India is becoming the capital of these diseases.  After all, what happened in the last 15/20 years that these diseases have become common.  Your diet will come out in the review, the deterioration of your lifestyle.  So let us know some of the reasons due to which this disease is spreading very fast.

 1) Taking more stress: Stress has become an important part of today's life.  Stress releases the hormone cortisol in our body which if not controlled to a level, then people start thinking of committing suicide.  Stress releases many types of bad hormones in our body, which gives opportunity to innumerable diseases to flourish.  We should be happy because happiness secretes good hormones.  Celebrities are under a lot more stress than we do.  The more beautiful life looks on the screen, the more ugly it gets behind the scenes.

 2) Poor sleep: According to science, everyone should take 8 hours of rest and sleep.  Nature has given night to sleep.  Anyone who messes with this invites problems.  These people are unable to complete sleep due to work, they have to stay awake all night and shoot.  Because of this the sleep pattern gets completely disturbed.  Lack of sleep or poor sleep patterns increases the risk of heart disease as well as many serious life-threatening diseases.

 3) Fitness Phobia: By the way, exercise has been considered a standard of good health.  According to science, the role of exercise in being healthy is only 20%, but it is considered 100% among people.  In recent years, it has been seen that some are over-alert regarding fitness.  Actors are a little more conscious about their physical making ie Dole Sole.  In its affair, people even use substandard steroids.  We all know what are its side effects.  As much as good fitness is considered beneficial for health, madness about fitness can also be harmful.  All the people who come to the gym have to exercise only after understanding their ability and strength.  When the capacity is exceeded, the pressure falls on the body itself.  Putting pressure on the body more than its capacity can cause serious problems like heart attack, fracture.  Everyone should keep this thing in mind.

 4) Consumption of intoxicants: Nowadays most of the youth start consuming cigarettes, alcohol, gutka, tobacco at the age of 18 to 25 years.  Drugs cause serious diseases in our body.  According to doctors, the risk of heart attack increases by up to 50% in drug users.

 5) Eating non-vegetarian, junk food and fried fried things: Most of the young generation today depend on junk food instead of home food to satisfy their hunger.  His plate mostly consists of Chinese food along with fried and fried items.  These foods increase saturated and trans fat in the body, due to which the amount of calories in the body increases, which directly affects the heart.  Poor diet lowers good cholesterol and increases the level of bad cholesterol LDL, VLDL, triglyceride, which does not allow the right amount of blood to reach the heart.

 6) Nutrition gap: Our body demands protein, vitamins, minerals, fiber, omega 3 etc. through rice dal roti vegetable.  He doesn't get what he wants.  According to a survey, more than 50% of the people in India are severely deficient in protein.  Protein, which is the first requirement, is called the building block of the body, when it is not available then there will be trouble.  The reason for the nutritional gap is the deterioration of the quality of the food item.  Vegetables are being produced by injection, milk is also being used for injection of oxytocin.  The fruits are being preserved with formalin for a long time.  Many food items are no longer being used like flaxseed, millet, jowar etc.  Pay attention to it.  Seasonal fruits and vegetables should be included in the diet.

 7) Lack of sunlight and excessive use of AC: If you would think that this is also a reason, then know that this is also a big reason.  In the car leaving the house, leaving the car in the office, not even coming out of the AC, there is no sunlight, due to which vitamin D is not available.  Not getting a chance to sweat.  It also gives opportunities to many diseases to arise.



#WeightLossChellenge #StayHealthyStayFit 
#Fitness 
#HealthClub
#NutritionClub #health #heartattack #healthcare  #diabities #nutritionist #nutritioncoach #fitness

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें