शनिवार, 6 मार्च 2021

कोलगेट colgate का Wealth Creation History

मैं अपने पोस्ट में बार बार जिक्र करता हूं कि जो रिटर्न यहां स्टॉक मार्केट में मिलता है किसी अन्य जगह नहीं। यहां तक कि रियल एस्टेट में भी नहीं। रीयल एस्टेट में अधिक रिटर्न इसलिए दिखता है क्योंकि वहां एक साथ काफी अधिक पैसा लगता है। यदि उतना ही पैसा स्टॉक मार्केट अच्छे बिजनेस वाले स्टॉक में लगाकर वहां वाला धैर्य यहां रखा जाय तो वेल्थ क्रिएट होगा सपने में भी नहीं सोचा होगा। सबसे आसान है हम जिस कंपनी के प्रोडक्ट यूज करते है और उससे संतुष्ट है तो नहीं 15/20 कम्पनियों का शेयर लिया जाय तो थ काम काफी आसान हो जाता है। मैं अक्सर बीच बीच मे ऐसे कम्पनियो के बारे में लिखता हूँ जिन्होंने शेयर धारकों को पैसा बना के दिया है। शेयर बाजार सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका है जहां से एक छोटी धनराशि का निवेश कर बड़ा पैसा बना सकते है। बस शर्त यह है कि अच्छे बिजनेस चिन्हित कर उनके शेयर खरीदकर पास में रखना है। हम सभी मे दिक्कत यह होती है कि हम यहां आकर ट्रेडिंग करने लगते है, रातोरात अमीर बनने की मशीन समझ लेते है जिससे कि नुकसान उठा लेते है। हमें ट्रेडिंग नही करनी है बल्कि निवेश करना है वो भी उन बिजनेस में जो हमारे आस पास है, जिनके हम उत्पाद प्रयोग कर रहे है, उससे संतुष्ट है और दूसरों को उसे प्रयोग करने की सलाह देते है। हमारे चारों तरफ बैंक, गाड़ी, सीमेंट, दवा, मोबाइल, खाद्य पदार्थ, टेक्नोलॉजी, पहनावा फैशन, बिजली उत्पाद, जूते चप्पल, पेपर आदि के उत्पाद चारो तरफ है जिसे बनाने वाली कम्पनियो में निवेश किया जा सकता है। 

बहरहाल आज हम बात करते है वेल्थ क्रिएशन में कोलगेट और टीसीएस का। दोनो का नाम खूब सुने है और कोलगेट के उत्पाद बचपन से यूज भी खूब किये भी। आईये देखे कैसा पैसा बनाकर दिए है निवेशकों को ----
IPO 1978   ₹25/- एक शेयर
100 शेयर*25=2500/ rs
Bonus: 
1982  1:1 200 share
1985  1:1  400 share
1987 1:1   800 share
1989  1:1  1600 share
1991 3:5   2560 share
1995 1:1    6120 share
2015 1:1    12240 share
100 शेयर बढ़कर हो गए 12240 ।
आज यानी 5 मार्च 2021  को इस स्टॉक के भाव है  1600/rs= तो कुल वैल्थ क्रिएट हुआ 12240*1600= ₹ 1.96 करोड़ रूपया। 43 साल में 2500 हुआ 2 करोड़ और डिविडेंड अलग से। इस समय एक शेयर पर 18 रुपया डिविडेंड मिलता है तो साल में मिलने वाला डिविडेंड =12240*18= 2.20 लाख। सोचिए कितना वैल्थ क्रिएट हुआ। 

क्या कभी रीयल एस्टेट में इस तरह का वैल्थ क्रिएट होगा ? कदापि नहीं। कोलगेट तो एक उदाहरण है ऐसी अनगिनत कंपनियां है। हम जो भी उत्पाद युज करते है ज्यादातर ऐसे ही वेल्थ क्रिएट किया है। हावेल्स, डाबर, इंफोसिस, विप्रो, ब्रिटानिया, रिलेक्सो, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, मदर्सन सुमी, आयशर मोटर, बजाज फाइनेंस, बजाज इलेक्ट्रिक, इन्फो एज, एस्ट्रल पॉली, एशियन पेंट, पिडिलाइट असंख्य शेयर है। जरूरत है तो धैर्य पूर्वक अच्छे बिजनेस को होल्ड करने की। समय के साथ मैनेजमेंट बोनस और स्प्लिट होकर वैल्थ क्रिएट कराते है। 
#Compounding

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें