मेरा अपना विचार है कि जो स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट नहीं करता है, वो जीवन में जितनी बड़ी गलतियों को करता है उनमें से सबसे बड़ी होती है स्टॉक मार्केट को नहीं समझना। हम मार्किट को नहीं जानते है तो कोई नुकसान नहीं है कित्नु हम एक बड़े लाभ से वंचित है. किसी भी इन्वेस्टमेंट के 3 आयाम होते है एक लाभ, दुसरा हानि और तीसरा लाभ की हानि. अब इसे अलग अलग समझते है
लाभ मतलब है कि शुद्ध लाभ होना. उदाहरण के लिए मान लेते है कि कहीं 1 लाख रुपया इन्वेस्ट किया गया है और साल भर में 8% का ब्याज मिलकर 8 हजार का लाभ होता है.
हानि से आशय है मूल धन का नुकसान उदाहरण के लिए मान लेते है कि कहीं 1 लाख रुपया इन्वेस्ट किया गया है और साल भर में 8% का निगेटिव रिटर्न मिलता है और पैसे की वैल्यू 8 हजार घट का 92 हजार हो जाती है तो इसे नुकसान कहा जाएगा.
तीसरा यानी लाभ की हानि जिसका आशय यह है कि हम चाहते तो ज्यादा ब्याज ले सकते थे लेकिन मिला कम. उदाहरण के लिए मान लेते है कि कहीं 1 लाख रुपया हमने म्यूच्यूअल फण्ड में इन्वेस्ट किया गया है तो साल भर में 15 प्रतिशत का रिटर्न मिलता और पैसे की वैल्यू हो जाती 1.15 लाख लेकिन हम भ्रान्ति और कम जानकारी से बैंक या डाक में 8% ब्याज पर इन्वेस्ट करते है तो ब्याज मिलकर 8 हजार का लाभ होता है.इस उदाहरण में जो म्यूच्यूअल फण्ड में इन्वेस्ट नहींकिया गया तो 7 हजार का लाभ का हानि हुआ. यानी 7 हजार का और लाभ ले सकते है लेकिन ले नहीं पाते है .
तो जब हम स्टॉक मार्किट को नहीं जानते है तो यही लाभ की हानि होती है जो लॉन्ग टर्म में बहुत अधिक होता है. स्टॉक मार्किट में एक फैक्टर डर होता है लेकिन थोड़ी बहुत सतर्क रहा जाय, ठोक बजाकर स्टॉक चुने जाय, पोर्टफोलियो बनाकर लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्ट किया जाय तो जोखिम काफी कम हो जाएगा. इन्वेस्टमेंट सतत की जाने वाली प्रक्रिया है, सिर्फ एक बार नहीं. इसके लिए निवेश आइडियोलॉजी का होना बहुत जरुरी है. यहाँ सफलता के लिए धैर्य और अनुशासन के साथ अपने आइडियोलॉजी पर लगातार टिके रहना एक ह्यूज वेल्थ क्रेअत करेगा. वो रिटर्न मिलेगा जिसकी कल्पना सपने में भी नहीं किये होंगे.
स्टॉक मार्केट में मिलने वाला रिटर्न निवेश के किसी भी साधन से मिलने वाले रिटर्न से काफी अधिक होता है। यहां तक कि रियल एस्टेट से भी अधिक रिटर्न मिलता है। रियल एस्टेट में मिलने वाला रिटर्न इसलिए अधिक लगता है क्योंकि वहां ज्यादा इन्वेस्टमेंट किया जाता है, इसलिए मात्रात्मक रूप से रिटर्न ज्यादा दिखता है। जबकि प्रतिशत के हिसाब से काफी कम होता है। स्टॉक मार्केट मेंं निवेश के कई फायदे होते है। एक तरफ यह मुद्रा स्फीति से सुरक्षा प्रदान करता है तो दूसरी तरफ लॉन्ग टर्म में परम्परागत निवेश साधनों से ज्यादा रिटर्न दिलाता है।
बेजामिन ग्राहम ने अच्छे रिटर्न प्राप्त करने के लिए पोर्टफोलियो बनाकर निवेश करने कर सुझाव दिए है। इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया है कि 10 से 30 मजबूत बेहतरीन बिजनेस और लम्बे ट्रैक रिकॉर्ड वाली कम्पनियों शेयरों के डायवर्सीफाई पोर्टफोलियो बनाने का सुझाव दिया है। इसी आधार पर लाया हूं 20 जबरदस्त पोटेंशियल वाले स्टॉक जिन्हें लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट किया जाय तो जबर्दस्त रिटर्न देने की क्षमता रखते है. यदि नियमित रूप से हर महीने (SIP) एक अमाउंट निर्धारित कर इन्वेस्टमेंट किया जाय तो भी भविष्य में जबरदस्त रिटर्न प्राप्त होने की उम्मीद है। ये सभी कंपनियां मजबूत कम्पनियां है और अपने सेक्टर में अच्छा काम करती है। इसमें लार्ज कैप के साथ साथ मिड और स्माल कैप की भी कुछ कंपनियां है। चुनते समय यह भी ध्यान दिया गया है कि सभी सेक्टर भी आच्छादित हो जाय।इनमे काफी ऐसी कम्पनियां है जिनके उत्पाद व सेवाएँ हम सभी यूज करते रहते है.
1) Bajaj Finance
2) Dmart
3) Kotak Mahindra Bank
4) HDFC Bank
5) Coforge
6) Pidilite Ind
7) Info Edge
8) HDFC
9) Reliance Ind
10) Bharti Airtel
11) Hdfc Life
12) Aditya Birla Fashion
13) AB Capital
14) Gland Pharma
15) Asian Paint
16) HUL
17) Titan
18) PI Ind
19) Atul
20) Tata Motors
Great infoemation
जवाब देंहटाएंधन्यवाद .
हटाएं