शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

What is Swing Trading ? स्विंग ट्रेडिंग क्या है और कैसे करते है ?

 स्टॉक मार्किट में  ट्रेडिंग करने के सफल तरीके की बात की जाय तो सबसे सफल तरीका स्विंग ट्रेडिंग को माना जाता है.  इसे डिलेवरी, होल्डिंग या पोजिशनल आधार पर भी ट्रेडिंग करना कहा जाता है. जितने भी सफल ट्रेडर मिलेंगे वो सभी स्विंग ट्रेडिंग के मिलते है. इसमें स्टॉक को निचे के भाव पर खरीदकर कुछ दिन होल्ड करके ऊँचे भाव पर बेचा जाता है.

       जरा इसे ठीक से समझते है

  • Swing का अर्थ होता है = झूला
  • Trading का अर्थ होता है = खरीदना और बेचना

जैसा कि हम सभी जानते है कि झूला झूलने के दौरान एक बार ऊपर जाता है और फिर वो अपने आप निचे आता है और वो जितना ही निचे जाता है उसे उतना ही ऊँचे जाने की उम्मीद और बढ़ जाती है. उसी तरह स्टॉक भी अपने तकनिकी और फंडामेंटल कारणों से ऊपर निचे होता रहता है तो जब वो निचे जाय तो वहां से पकड़ना और जब उंचा जाए तो बेचना इस तरह से बार बार निचे खरीदकर ऊँचे भाव पर बेचना ही स्विंग ट्रेडिंग कहा जाता है. इसके लिए स्टॉक को एक हफ्ते से लेकर कुछ महीनों तक होल्ड किया जाता है.


Swing Trading के अच्छा होने के कारण

  यह बहुत ही पॉपुलर ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी है. इसके लिए अपना ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी बनाकर धैर्य और अनुशासन के साथ ट्रेडिंग किया जाय तो महीने दो महीने की अवधि में आसानी से 5 से 10% से ऊपर के रिटर्न प्राप्त किये जा सकते है. यदि इसे लम्बे समय तक किया जाय तो आसानी से सालाना आधार पर 35/40% से ऊपर का चक्रवृद्धि रिटर्न लिया जा सकता है. 

इसमें काम क्या करने है ? 

 पहला तो यह हमें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी बनानी है वो कागज में लिखा हुआ होना चाहिए

दूसरा अपने पसंद के स्टॉक चुनने है ध्यान रहे वो स्ट्रोंग फंडामेंटल वाला होना चाहिए 

तीसरा जितना पैसा हो उतने का ही सौदा उठाना है कोई लीवरेज नहीं लेना है क्योंकि लीवरेज लेना मतलब हम अपना वेल्थ डिस्ट्रॉय करने की ओर कदम बढ़ा रहे है 

चौथा अपना जो भी मूल धन है उसे कम से कम 10 बराबर भागों में बांटना है क्योंकि यहाँ यह मानकर चला जा रहा है कि जैसे जैसे मौके मिलते है वैसे वैसे कम से कम 10 स्टॉक में ट्रेडिंग करना है 

पांचवां जैसे ही 5/10% का लाभ हो पार्शियली प्रॉफिट बुक करना है या फिर टारगेट पूरा हो जाय तो पूरी तरह से भी निकला जा सकता है. इस बिच हमें सौदे में स्टॉप लोस भी लेकर चलना है. अपने घटे का लेवल देख कर ही सौदे में बने रहना है. वैसे मैं अपने स्विंग ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी में स्टॉप लोस टाइम फ्रेम लेकर चलता हूँ. जो भी सौदे करता हूँ महीने दो महीने का आधार होता है इसलिए यदि दो महीने में सौदे में कितना भी घटा हो रहा हो निकल जाता हूँ. 

       उपरोक्त काम को जितनी तल्लीनता से करेंगे आसानी से वेल्थ बनेगा. यदि 35% का CAGR निकाले जाय और 1 लाख रुपया लेकर ट्रेडिंग स्टार्ट किया जाय तो 5 साल में 4.48 लाख, 10 सालों में 20.10 लाख, 15 सालों में 90.15 लाख, 20 सालों में 4.04 करोड़ रुपये का वेल्थ बनाया जा सकता है. यह एक छोटा सा उदाहरण है हम पैसा इससे भी अधिक बना सकते है सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि हम कितने अनुशासन और धैर्य से अपने ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी को फॉलो करते है.



Swing Trading के लिए स्टॉक कहाँ से चुने 

बहुत बड़ा यक्ष प्रश्न है कि आखिर वो मिलेगा कहाँ जहाँ से हम ट्रेडिंग कर सकते है. इस सम्बन्ध में 14 अप्रैल 2021 को मैंने एक पोस्ट लिखी थी जिसका शीर्षक रहा  How to select stock for trading ... ट्रेडिंग का एक बेहतरीन तरीका...पोस्ट का लिंक निचे है, को पढने पर काफी कुछ चीजे आसान हो जायेगी. 

https://vskarahiya.blogspot.com/2021/04/how-to-select-stock-for-trading.html

 

बाकी उसे छोड़कर कुछ स्ट्रेटेजी यहाँ बता रहा हूँ जहाँ से स्टॉक फ़िल्टर किया जा सकता है

1) आल टाइम हाई वाले स्टॉक 

2) 52 वीक हाई वाले स्टॉक 

3) 52 वीक LOW वाले STOCKS

4) वॉल्यूम और डिलेवरी में वृद्धि वाले स्टॉक 

5)  200 दिन मूविंग एवरेज तोड़ने वाले स्टॉक 

6) गोल्डन क्रास बनाने वाले स्टॉक 

7) ओवर BOUGHT और ओवर सोल्ड वाले स्टॉक 

8) कैंडिल स्टिक चार्ट में WHITE MORBJU वाले स्टॉक 

9) न्यूज़ या कोई इवेंट बेस्ड स्टॉक

 

क्रमांक 1 से लेकर 8 तक में से किसी एक या दो स्ट्रेटेजी को लेकर चले और उसकी सूचि की नियमित निगरानी की जाय. तो उसमें ढेर सारे ऐसे स्टॉक निकल कर आते है जहाँ ट्रेडिंग किया जा सकता है

 


सफल निवेशक बनने के कुछ सूत्र

 शेयर बाजार में नए निवेशक पैसा लगाने से डरते हैं और जो कुछ नए लोग आते है वो अनुभव और जानकारी के अभाव में अक्सर गलत ट्रेडिंग करके हाथ जला लेते है. एक अनुमान के मुताबिक़ जितने लोग मार्किट में आते है उसमें से मुश्किल से 10% भी नहीं आगे जा पाते है. 90% से अधिक लोग नुकसान करके फिर वापस नहीं आते है. यदि दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में शामिल वॉरेन बफे की बातों और विचारों का पालन किया जाय तो स्टॉक मार्किट में सफलता की उम्मीद काफी बढ़ जाती है . अगर उनके निवेश के मंत्र को अपनाया जाय तो मार्किट की दशा कैसी भी हो निवेशकों में घबडाहट नहीं होगी.आईये जानते है कुछ निवेश विचारों को

1- वह बाजार में गिरावट को डर के रूप में नहीं लेते, बल्कि उनका कहना है कि गिरावट हमेशा आगे के लिए निवेश का मौका लाती है.अच्छे अच्छे स्टॉक सस्ते भाव पर मिल रहे होते है. जब बाजार गिर रहा हो तो निवेशक को खुद को शांत रखना चाहिए और हड़बड़ी में शेयर बेचने का कदम बिल्कुल नहीं उठाना चाहिए.लॉन्ग टर्म में मार्किट को बढना ही है इसलिए जब तक स्टॉक या सेक्टर के फंडामेंटल में कोई खास बदलाव न हुआ हो तब तक स्टॉक को बेचना नहीं चाहिए.

2-निवेशकों को निवेश के मूलभूत सिद्धांत को फॉलो करना चाहिए यानी अच्छे बिजनसे के शेयर खरीदो और लंबे वक्त तक रखना चाहिए. तेजी और गिरावट मार्किट का मूल स्वभाव है, यही इसकी खूबसूरती है. पहले में गिरावटें आती रही हैं और आगे भी आएंगी. कोई इसकी भविष्यवाणी भी नहीं कर सकता कि कब और किन परिस्थितियों में गिरेगा . इसलिए बाजार पर बारीकी से नजर रखने और घबराने के बजाय खुद को शांत रखते हुए धैर्य का परिचय देने चाहिए .

 3-  वारेन बफे का कहना है कि जब दूसरे लोग बाजार में लालच में आकर खरीदारी कर रहे है तो हमें उस समय मार्केट में नया पोजीशन नहीं बनाना चाहिए या फिर बिकवाली करनी चाहिए, और जब में भय व्याप्त हो, गिरावट का कोई ओर छोर नहीं दिख रहा हो तो उस समय एक बुद्धिमान निवेशक को लालची बन जाना चाहिए .बेंजामिन ग्राहम कहते है कि मार्किट एक घडी के पेंडुलम की भांति होता है जो महंगे, सस्ते और उचित मूल्य के मध्य घूमता रहता है. एक सफल निवेशक सस्ते पर खरीदता है जबकि महगे पर बेचता है.

4-दूसरे निवेशकों को देखकर बाजार में पैसा नहीं लगाना चाहिए. उनके मुताबिक निवेश तभी करें जब हम उस बिजनसे को ठीक से समझते हो. बफे साहब का कहना है कि अफवाहों पर ध्‍यान नहीं देना चाहिए. शेयर बाजार में अफवाहें बहुत चलती हैं. इसलिए अफवाहों से प्रभावित होकर किसी विशेष कंपनी के स्टॉक न तो खरीदना चाहिए और न ही बेचना चाहिए.और यदि जल्दी में खरीदारी और बिकवाली करनी भी पड़ रही हो तो कभी भी एक ही बार में न तो पुरे शेयर खरीदने चाहिए और न एक बार में पुरे शेयर बेचने चाहिए. जो भी किया जाय टुकड़ों में.

 5-अपने पोर्टफोलियो को हमेशा डाइवर्सिफाई करना चाहिए. कहने का आशय यह है कि पोर्टफोलियो में विविध सेक्टर से अच्छी कंपनियों में पैसा लगाना चाहिए,  इससे निवेशित रकम पर जोखिम कम होगा.पोर्टफोलियो में कुल कितने स्टॉक रखने चाहिए इस पर अक्सर करके चर्चाये होती रहती है. मेरे विचार से 15 से लेकर 30 के मध्य स्टॉक रखते है तो एक बढ़िया पोर्टफोलियो बनाया जा सकता है. निवेश का एक सफल तरिका होता है सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट तरीके से करना जिसमें कोई एक रकम निर्धारित करते है जिसने निश्चित तिथि को पैसा डालकर शेयर खरीद लेते है. इससे मार्केट की वोलाटिलिटी का अच्चा फायदा मिल जाता है.

 6-स्टॉक मार्किट को एक बिजनेस  समझकर आना चाहिए, यहाँ रातो रात जो अमीर बनाने का स्वप्न लेकर आता है, मात खाता है. यहाँ धीमे धीमें लॉन्ग टर्म में वेल्थ क्रियेट  होता है .  एक ट्रेडर बनने की बजाए लंबी अवधि का लक्ष्य लेकर बाजार में आएं. और यदि ट्रेडिंग के लिए आते है तो लक्ष्य पूरा होने पर स्टॉक को बेच देना चाहिए और यदि सौदा उम्मीद के विपरीत जाता है तो भले ही सौदे में नुकसान हो रहा हो, निकल जाना चाहिए,

7- उन पैसे को न निवेश किया जाए जिनमे शर्त जुडी हो अर्थात जैसे किसी किसी की EMI 15 तारीख को जानी होती है और 15 दिन तक पैसा बैंक खाते में पड़ा रहता है तो उसे कभी भी स्टॉक मार्किट में नहीं लगाना चाहिए. इतना ही नहीं कभी भी किसी से उधार लेकर भी निवेश नहीं करना चाहिए. हमें उसी पैसे का निवेश करना चाहिए जिसका निकट भविष्य में काम नहीं आने वाला हो. 

8-धैर्य और संयम रखने से ही पैसा बढ़ता है. इतना विश्वास करके आना चाहिए कि यहाँ पर हम मुद्रा स्फीति को हर हाल में पीछे करना है, तो बड़ी सुकून रहती है.  ज्‍यादा रिटर्न की लालच में कभी भी फ्यूचर और आप्शन को चुनना नहिं चाहिये , बाजार में निवेश किया है तो सामंजस्य और सब्र जरूरी है. ज्यादातर निवेशक ऐसा न करके अपने ही दुश्मन बन जाते हैं. संयम रखने से ही निवेश बढ़ता है.

9-अनुशासन का होना बहुत जरुरी है. मार्केट में हमेशा अनुशाषित निवेशक पैसा कमाता है जबकि गैर अनुशाषित निवेशक नुकसान उठता है, इसलिए अनुशासन का होना बहुत जरुरी है. मुझे तो लगता है कि हमारी सफलता में 90% योगदान हमारे अनुशासन और धैर्य का होता है. हम जो भी अपनी ट्रेडिंग नियम बनाये उसे सख्ती से पालन करना है यकीन मानिए सफलता तय है.

10-सिखने को हमेशा समर्पित करना होगा. यह एक ऐसा सेक्टर है जहाँ हर रोज कुछ न कुछ नया सिखने को मिलता है, कोई भी यहाँ गुरु नहीं होता है सभी के सभी स्टूडेंट होते है. निवेश और ट्रेडिंग के बेसिक्स को ज्यादा से ज्यादा सिखने पर जोर देना चाहिए. 

ऊमीद है जानकारी से आपको अवश्यफायदा हुआ होगा. ज्यादा जानकारी के लिए मेरे नंबर 9889307067 और 7272957000 पर कांटेक्ट कीजिये

गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

Hindustan Unilever में निवेश अवसर

 भारत में शायद ही कोई घर होगा जिस घर में हिंदुस्तान यूनिलीवर के प्रोडक्ट यूज न होते हो, गुड मोर्निंग से गुड नाईट तक के प्रोडक्ट बनाने वाली मल्टी नॅशनल यह कंपनी निवेश के दृष्टिकोण से काफी हॉट है. आज ही उसने अपने त्रैमासिक नतीजों की घोषणा की गयी है जिस पर एक चर्चा करना बनता है.

  नतीजे उम्मीद से काफी बेहतर है. कंपनी का  लाभ YOY आधार पर लगभग 45% बढ़कर 2190 करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल यह आकड़ा  1512 करोड़ रुपए था.  इस दौरान कंपनी की आय में भी लगभग 35% की ग्रोथ दर्ज की गयी है जो  9,211 करोड़  रु. से बढ़कर 12,433 करोड़ रुपए हो गयी . हालांकि अदर इनकम में कमी आई है. जो 266 करोड़ रुपये से घटकर 109 करोड़ रुपये हो गयी है. इसी तरह कामकाजी मुनाफ़ा EBITDA  2100 करोड़ रुपया से बढ़कर 3043 करोड़ रुपए रहा है जो मार्किट के जानकारों के अनुसार उम्मीद से बेहतर है. मार्जिन की बात की जाय तो 22.8 % की तुलना में 24.5% है. आय के सभी सेगमेंट में वृद्धि हुयी है .इस दौरान  शेयरधारकों को 17 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का भी एलान किया गया है.

   HUL FMCG सेक्टर का एक बेहतरीन विकल्प है यह पोर्टफोलियो का एक अनिवार्य स्टॉक है, इसके बिना पोर्टफोलियो   अधूरा है. आईये कुछ इसके बेसिक्स को जानते है. शुद्ध रूप से लार्ज कैप सेगमेंट का निफ्टी का स्टॉक है. सभी रिटर्न रेश्यों बेहतरीन है, सबसे बड़ी चीज डेब्ट फ्री है, मल्टी नेशनल है इसलिए कोई प्रोमोटर पर कोई ऊँगली उठा नहीं सकता. इसकी मजबूती के कारण ही यह म्यूच्यूअल फण्ड और विदेशी संस्थागत निवेशकों का डार्लिंग स्टॉक है

  • Market Cap 5,65,435 Cr.
  • Current Price 2,407
  • High / Low 2,506 / 1,902
  • Stock P/E 69.2
  • Book Value 35.0
  • Dividend Yield 1.04 %
  • ROCE 133 %
  • ROE 99.4 %
  • Face Value 1.00 
  • प्रॉफिट लास  के आंकड़े काफी आकर्षक है 

  • Consolidated Figures in Rs. Crores / View Standalone


    Mar 2010 Mar 2011 Mar 2012 Mar 2013 Mar 2014 Mar 2015 Mar 2016 Mar 2017 Mar 2018 Mar 2019 Mar 2020 Mar 2021

    17,738 20,023 23,436 27,004 29,234 31,972 32,186 33,162 35,545 39,310 39,783 47,028

    15,373 17,325 19,982 22,844 24,502 26,576 26,276 26,895 28,140 30,434 30,004 35,403
    Operating Profit 2,364 2,697 3,455 4,160 4,732 5,396 5,910 6,267 7,405 8,876 9,779 11,625
    OPM % 13% 13% 15% 15% 16% 17% 18% 19% 21% 23% 25% 25%
    Other Income 629 490 402 1,183 820 1,264 486 667 447 326 506 171
    Interest 7 1 2 26 41 18 17 35 26 33 118 117
    Depreciation 192 229 234 251 296 322 353 432 520 565 1,002 1,074
    Profit before tax 2,794 2,957 3,622 5,066 5,215 6,320 6,026 6,467 7,306 8,604 9,165 10,605
    Tax % 23% 22% 23% 24% 24% 31% 31% 31% 28% 30% 26% 25%
    Net Profit 2,157 2,296 2,791 3,829 3,946 4,363 4,151 4,476 5,214 6,054 6,748 7,995
    EPS in Rs 9.89 10.63 12.91 17.71 18.24 20.17 19.18 20.68 24.09 27.97 31.17 34.03
    Dividend Payout % 66% 61% 58% 104% 71% 74% 83% 82% 83% 78% 80% 91%   

  • अन्य आंकड़े को देखते है
  • Compounded Sales Growth
    10 Years:9%
    5 Years:8%
    3 Years:10%
    TTM:18%   
     
    Compounded Profit Growth
    10 Years:15%
    5 Years:14%
    3 Years:16%
    TTM:19%   
  •  
    Return on Equity
    10 Years:86%
    5 Years:82%
    3 Years:89%
    Last Year:99%    
  • पीछे का प्रदर्शन काफी आकर्षक है 
  •  
  •   
  • इस शेयर का भाव 2005 में 130 रूपये था, जबकि 2010 में लगभग 250 रूपये और ५ साल पहले लगभग 900 रूपये था. बेहतरीन प्रदर्श किया है और आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन किये जाने की उम्मीद है.
  • मूविंग एवरेज के हिसाब से देखा जाय तो सभी मूविंग एवरेज से ऊपर है जो कि एक अच्छा संकेत है।

  • स्टॉक के डिलेवरी आंकड़ों को देखा जाय तो यह भी 50% से उपर है जो बता रहा है कि गंभीर किस्म के निवेशक इसमें सक्रिय है
  • 52 हफ्तों की ऊंचाई का आंकड़ा देखे तो हाल ही में 13 अप्रेल को इसने अपना नया हाई 2504 रू बनाया था जो उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में नया ऊंचाई बना लेगा।

  • पियर्स की तुलना कीजिये तो प्रत्येक मानकों पर यह कंपनी बाजी मारती है 
  • S.No. Name CMP Rs. P/E Mar Cap Rs.Cr. Div Yld % NP Qtr Rs.Cr. Qtr Profit Var % Sales Qtr Rs.Cr. Qtr Sales Var % ROCE %
    1. Hind. Unilever 2407.60 69.18 565576.19 1.04 2186.00 43.59 12433.00 34.98 133.20
    2. P & G Hygiene 13480.20 65.83 43760.17 0.78 250.62 84.37 1018.44 18.52 58.30
    3. Colgate-Palmoliv 1485.80 43.68 40395.37 2.56 248.36 24.74 1231.93 7.39 67.41
    4. Gillette India 5492.40 65.24 17911.96 0.89 81.90 15.24 520.42 13.30 37.91
     
  •  
  • कुल मिलाकर इस स्टॉक को लॉन्ग टर्म के लिए खरीदकर होल्ड करना चाहिए. वैसे फिलहाल मेरे पास इस सेगमेंट का टाटा CONSUMER स्टॉक है और मुझे ऐसा लगता है कि आने वाले वर्षों में यह TATA CONSUMER , HUL से ज्यादा रिटर्न  देगा. कुल मिलाकर स्टॉक का डाउन साइड लिमिटेड है जबकि मुनाफे की उम्मीद काफी अधिक है।
  • कोई भी खरीदारी से पूर्व अपना विश्लेषण अवश्य कीजिये
  •