सोमवार, 19 अप्रैल 2021

मार्किट में गिरावट और आ सकती है

 

मार्केट फिर से आज से ठीक एक वर्ष पूर्व वाला ट्रेंड अपना रहा है. कोरोना के बढ़ते हालातों ने लॉक डाउन की फिर से वापसी कर दी है. महाराष्ट्र और राजस्थान पर कहीं कहीं लागू किये जा चुके है तो कहीं नए सिरे से लगाये जाने की तैयारी चल रही है. लोगों की आशंका है कि २ मई के बाद कुछ बड़ा निर्णय होगा. हालांकि मुझे नहीं लगता है कि पूर्ण लॉक डाउन लगेगा क्योंकि पिछले वर्ष का लॉक डाउन ने काफी कटु अनुभव दिए है इसलिए सिमित तौर पर लागू किया जाएगा. कोरोना के फैलाव ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है, सडकों पर ट्रैफिक नहीं दिख रहा है जिसका असर स्टॉक मार्किट पर भी दिख रहा है.  एविएशन, रिटेल, मल्टीप्लेक्स, घुमने फिरने, रेस्टोरेंट सम्बन्धी शेयरों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है। इन सेक्टरों के स्टॉक्स में पिछले एक महीने में फ्यूचर रिटेल, पीवीआर, स्पाइस जेट, आदित्य बिडला फैशन रिटेल, एवेन्यू सुपर मार्ट, irctc जैसे शेयरों में 20-30 % की गिरावट देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में निफ्टी में 5 से 6% की गिरावट हुई है।अभी इन शेयरों में और भी गिरावट आ सकती है. इतना ही नहीं यदि कोरोना संकट जल्दी नियंत्रण में नहीं फाइनेंस सेक्टर भी बुरी तरह प्रभावित जिसमें बजाज फाइनेंस, hdfc, hdfc बैंक जैसे स्टॉक भी प्रभावित हुए बगैर नहीं रहेंगे. कुल मिलाकर निष्कर्ष यह है कि मार्केट में बेहतर मौका आने वाला है कई अच्छे स्टॉक और निचे के भाव पर मिलेंगे.

   जानकारों के अनुसार अभी यह कहना कठिन होगा कि कोरोना की दूसरी लहर का इन सेक्टरों पर कितना असर होगा क्योंकि इनमें अधिकांश कंपनियों ने  ऑनलाइन बिक्री जैसे कई उपाय कर रखे हैं।टीकाकरण के चलते ऐसा नहीं लगता है कि इन सेक्टरों को पिछले साल जैसी भारी मार पड़ेगी।   हालांकि मल्टीप्लेक्स स्टॉक पीवीआर, आईनोक्स जैसे स्टॉक पर   ज्यादा मार पड़ने की उम्मीद है। यह सेक्टर वैसे ही ott प्लेटफोर्म से तगड़ी प्रतियोगिता के चलते संकट में है. कोरना की वजह से सूर्यवंशी, 83, राधे जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज टल गई है। इस दौरान फार्म, आईटी, FMCG और टेलिकॉम सेक्टर में गिरावट की आशंका कम रहेगी. आईटी, CHEMICAL और फार्मा सेक्टर सबसे स्ट्रोंग रहने चाहिए. जिसमें माइंड ट्री, COFORGE, INFOSYS, TCS, लार्सेन एंड टुब्रो इन्फोटेक, भारती एयरटेल, टाटा CONSUMER DEEPAK NITRATE, ATUL, PI IND जैसे स्टॉक कम प्रभावित होंगे


     जानकारों का कहना है कि इन सेक्टरों का ये बुरा दौर निवेशकों के लिए इनमें खरीद का सुनहारा मौका है। हमको हर गिरावट में एविएशन, रिटेल और मल्टीप्लेस से जुड़े शेयरों में 2-3 साल की अवधि के लिए निवेश करना चाहिए। निवेश के मामले में हमेशा जो सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट का तरिका अपनाता है विनर साबित होता है. चुनिन्दा स्टॉक में SIP तरिका अपनाना सही रहेगा. कुछ अच्छे स्टॉक जो जोड़े जाने चाहिए वो ये है 


1-HDFC BANK

2-HDFC

3-DMART

4-ADITY BIRLA FASHION 

5-HDFC LIFE 

6-HDFC AMC 

7-TATA CONSUMER 

8-TATA CHEMICAL

9-TATA MOTORS 

10-ASIAN PAINT

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें