रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। यह हमारे लिए बारिश में एक छाते की तरह काम करता है। बगैर छाता वाला बारिश में जाते ही भीग जाता है और छाता वाला या तो नहीं भीगता या पूरी तरह जब तक भीगता है बारिश बंद भी हो जाने की स्थिति में होता है। सभी को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखनी चाहिए। लेकिन दिक्कत यह है कि यह किसी दुकान पर नहीं मिलता कि गए और पैसे देकर खरीद लिए। इसे बनाना पड़ता है और बनाए रखने वाले काम नियमित रूप से करनी पड़ती है।
जो हमारे पोस्ट पढ़ते रहते है उस पर मैं नियमित पोस्ट करता रहता हूं। फिलहाल आज के समाचार पत्र की कुछ कटिंग जिसमें विटामिन डी, विटामिन सी और जिंक मिनिरल के बारे में बताया गया है।
ध्यान देंगे तो इस समय हर किसी को ये पोषक तत्व लिए जाने के सलाह दिया जा रहा है। वैसे शरीर के लिए प्रतिदिन 13 प्रकार के विटामिन की जरूरत होती है जिसमें विटामिन A, D, E, K, C, B1, B2, B3, B5, B6, B7, B9 व B12 प्रतिदिन थोड़ी थोड़ी मात्रा में लेनी चाहिए। इसके अतिरिक्त मिनिरल में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, सेलेनियम, जिंक, फास्फोरस, सोडियम, कॉपर, आयोडीन, मैंगनीज, क्रोमियम आदि थोड़ी थोड़ी मात्रा में प्रतिदिन लेनी चाहिए। विज्ञान के अनुसार यदि हम प्रतिदिन 5 प्रकार के फल और 5 प्रकार की सब्जियां खाते है तो शरीर के लिए आवश्यक विटामिन, मिनिरल पर्याप्त मात्रा में मिल जाते है। लेकिन एक साथ इतने फल और सब्जियां खाना भी संभव नहीं हो पाता है और संभव होता भी है तो उसके उत्पादन, संरक्षण और हमारे तक पहुंचने में फलों और सब्जियों की पोषकता उतनी नहीं रह जाती है जितनी की तोड़ते समय रहती है। सब्जियों को इंजेक्शन से बड़ा किया जाता है, फल कार्बाइड से पकाए जा रहे है, कभी कहा जाता था एक सेव खाए और डॉक्टर को दूर भगाए। लेकिन यह तब के लिए था जब सेव पर फार्मलिन से सुरक्षित नहीं किया जाता था। बहरहाल कुल मिलाकर निष्कर्ष यह है कि जो चीज चाहिए वो मिल नहीं पाती। इस कमी को पूरा करने के लिए मार्केट में तमाम फार्मा कंपनियों द्वारा फूड सप्लीमेंट के रूप में मल्टी विटामिन बनाए गए है जो इस समय धड़ल्ले से प्रयोग की जा रही है बिना उसकी गुणवत्ता को जांचे परखे। मल्टी विटामिन भी अच्छी कंपनी का प्रयोग करनी चाहिए जिसमें सभी तत्व सही मात्रा में रहता है। हमें भी मल्टी विटामिन लेते समय कीमत पर नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए।
मैं अपनी बात कहूं तो खान पान, हल्की फुल्की एक्सरसाइज के साथ साथ पिछले कई सालों से हर्बल लाइफ न्यूट्रिशन का प्रोटीन, मल्टी विटामिन, कैल्शियम, फैटी एसिड ओमेगा 3 जैसे फूड सप्लीमेंट लेता आ रहा हूं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें