शनिवार, 24 अप्रैल 2021

Type of Income. Active Income, Passive Income and Financial Freedom इनकम कितने प्रकार का होता है ? एक्टिव और पैसिव इनकम किया है और कैसे प्राप्त किया जाता है ?

 रॉबर्ट टी कियोसाकि द्वारा फाइनेंस विषय पर लिखित एक किताब है रिच डैड पुअर डैड। यह किताब बेस्ट सेल्लिंग भी रह चुकी है और मेरे विचार से इस पुस्तक को प्रत्येक उस आदमी को पढ़नी चाहिए जो अपने पैसे की समझ को बढ़ाना चाहते है। यह किताब या ऐसी किताबे ऐसी शिक्षा देती है जिसे एकेडमिक शिक्षा में कहीं नहीं पढ़ाई जाती. इसलिए इसे अलग से पढ़ना पडेगा। यह किताब में उन तरीको का उल्लेख किया गया है जिसमें आर्थिक आजादी पायी जा सके. 

     बहरहाल आते है मुख्य टॉपिक पर यानी आय के प्रकार पर तो आय 2 प्रकार का होता है एक्टिव इनकम और पैसिव इनकम 

एक्टिव इनकम ACTIVE INCOME

वो इनकम जिसे कमाने के लिए निरंतर सक्रिय रहना यानी काम करना पड़ता है। जिस दिन काम बंद उस दिन इनकम भी बंद। ये लोग जीवन भर सीमित कमाई में रहते है कुछ बड़ा नहीं कर पाते हैं। हमें जानना है कि हम जो भी पैसा कमा रहे है वो एक्टिव है कि नहीं तो कुछ दिन काम बंद करके देख लेते है, यदि पूर्व की तरह पैसा आता रहता है तब तो ठीक अन्यथा वो एक्टिव इनकम है। इसके अंतर्गत नौकरी करने वाले, छोटे बिजनेस मैन, दुकानदार, डॉक्टर, चार्टेड अकाउंट, प्लम्बर आदि सभी आते है। हम ड्यूटी जाना बंद कर देंगे तो कोई हमारे खाते में पैसा नहीं डालेगा। हम दुकान का शटर गिरा देते है तो कोई शटर के नीचे से पैसा नहीं डालेगा। हम डॉक्टर है और क्लिनिक नहीं खोलेंगे तो पैसा नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर काम करना ही पड़ेगा। इसमें लोग अपने अंदर कोई हुनर विकसित करते है और उस हुनर को मार्केट में बेचते है जिससे कि कमाई होती है। चूंकि समय सीमित होता है इसलिए कमाई भी सीमित होती है। मान लीजिए कोई नौकरी करने वाला 8 घंटे का 50 हजार रुपया कमाता है, यदि वो सोचता है कि 1 लाख रूपया प्रति माह कमाना है तो 16 घंटे काम करेगा और यदि उसका इरादा 1.5 लाख रुपए प्रति माह कमाने की इच्छा हो तो 24 घंटे काम करना होगा। लेकिन वह 24 घंटा रोज काम नहीं कर सकता। समय सीमित है इसलिए कमाई भी सीमित ही होती है। रॉबर्ट टी कियोसाकी कहते है कि पूरी दुनिया के 90/95% लोग इधर ही होते है और पूरी दुनिया के धन का मात्र 5% होल्ड करते है। 

पैसिव इनकम PASSIVE INCOME 

ऐसा इनकम स्रोत जिसमें काम करना जरूरी नहीं होता है इसलिए इस स्रोत में हम काम करे या न करे इनकम प्रभावित नहीं होती है। इस इनकम के तहत ब्याज, किराया, रॉयल्टी, बड़े बिजनेस से कमाई आदि आता है। इसमें बड़े बिजनेस मैन, विपक्षण प्रतिभा वाले वैज्ञानिक खोजकर्ता, लेखक, गायक जिन्हे रॉयल्टी मिलती है, निवेशक जिन्हे डिविडेंड मिलता है, कोई धन बैंक में जमा कर दिया तो उसका ब्याज मिलता रहे, कोई मकान शादी घर बना दिया जाय जिसका किराया आता रहे आदि। इस इनकम में हमें इनकम के स्रोत का भय नहीं रहता है। एक बार काम करते है और बार बार पैसा आता रहता है।।

पैसिव इनकम कैसे बनाए 

1) निवेश करके

 सबसेे पहला तरीका है अपने आय का एक निश्चित हिस्सा बचाकर निवेश किया जाय। यहां ध्यान देना है कि उस बचत को आरडी, इंश्योरेंस, एफडी आदि लोकप्रिय निवेश योजनाओ में लक्ष्य नहीं मिल पाएगा क्योंकि मुद्रा स्फीति पैसे की ग्रोथ को प्रभावित करेगा। इसलिए पैसे को म्यूचुअल फंड या डायरेक्ट स्टॉक में लगाया जाय। ऐसे असंख्य उदाहरण है जहां छोटी रकम से कोई स्टॉक खरीदन पर 15/20 सालों से भी कम अवधि में ग्रोथ होकर इतना डिविडेंड मिलने लगता है जो खर्चों को मैनेज कर सकते है। 

2) कोई बिजनेस बनाकर 

ऐसा बिजनेस जिसमें हमारे नीचे ढेर सारे लोग काम करते है। हमारा काम उन्हे मैनेज करना होगा। तो हम अपने आप को उस बिजनेस से बाहर भी कर ले तो लोग काम करते रहते है और हमारी इनकम बंद नहीं होती है। लेकिन बड़े बिजनेस खड़े करने के लिए बड़े इन्वेस्टमेंट भी चाहिए जो काफी कठिन और जोखिम वाला होता है। 

3) कोई रचना जैसे बुक, संगीत या कोई खोज करके 

आज भी लोग जो पहले पुस्तक लिखकर या गीत संगीत रचकर दुनिया से चले गए उनके परिवार को रॉयल्टी मिलती है। तो क्या हमारे अंदर कुछ ऐसी हुनर है जो कुछ लिख दे, बना दे, खोज कर दे कि सदियों तक उसकी जरूरत बनी रहे, यदि उत्तर हां है तो आज से और अभी से शुरुआत कर दीजिए। लोग यू ट्यूब पर वीडियो बनाकर लोड कर दिया है लोग देखते रहते है पैसा आता रहता है।

4) कोई ऐसी बिल्डिंग बनाना जहां से किराया आए। मुझे लगता है इसे ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। सभी जानते है 

5) कोई डायरेक्ट सेलिंग से बिजनेस बनाकर सबसे आसान तरीका है डायरेक्ट सेलिंग में काम करके। डायरेक्ट सेलिंग में बहुत सी ऐसी कंपनियां है जो हमें बिजनेस बढ़ाने को प्रेरित करती है जहां हमें अपने जानने समझने वालों का एक समूह बनाने पड़ते है जो उस कंपनी के प्रोडक्ट यूज कर सके, प्रोडक्ट की युज जैसे जैसे बढ़ेगी वैसे वैसे हमारी इनकम भी बढ़ेगी। इस इंडस्ट्री में कुछ हजार से लेकर लाखों करोड़ों में इनकम बनाई जा सकती है। बहुत सारे लोगों को यह काम बेवकूफों वाला साबुन तेल बेचने वाला काम लगता है लेकिन जो ताकत इस इंडस्ट्री में है उपर वाले किसी भी कार्य में नहीं है। बस थोड़े धैर्य और अनुशासन के साथ कुछ साल काम करने पड़ते है और एक समय बाद जो विस्फोटक इनकम मिलती है आश्चर्यजनक होती है। मेरे कई जानने वाले लोग इस इंडस्ट्री से अच्छा पैसा बना रहे है। यहां काम करते सांय बहुत ज्यादा सतर्क रहना जरूरी है क्योंकि ठगों की बड़ी मंडली है यह इंडस्ट्री। इसमें जो प्रमुख अच्छी कम्पनियां है जिसके साथ काम किया जा सकता है उसमें हर्बल लाइफ न्यूट्रिशन, vestige, IMC, एमवे, ओरिफ्लेम, आरसीएम, डीएक्सएन आदि। 

उपरोक्त कार्यों में नंबर 1 और नंबर 5 कार्य बहुत बढ़िया और अपेक्षाकृत आसान है जहां एक समय बाद अच्छा पैसिव इनकम बनाया जा सकता है। 

फाइनेंशियल फ्रीडम पैसिव इनकम से ही आता है। फाइनेंशियल फ्रीडम मतलब हमारी इनकम स्रोत के काम न करने पर भी खत्म होने का भय नहीं रहता और वो समय के साथ बढ़ता भी रहे। उपरोक्त कार्यों से छोटे से शुरू होगा लेकिन एक समय बाद पूर्ण रूप से आजादी मिल जाती है। 

लेख कैसा लगा ? कोई और जानकारी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में टिप्पणी कर सकते है या फिर 9889307067 और 7272957000 पर कॉल या मैसेज कर सकते है। 














2 टिप्‍पणियां: