रविवार, 11 अप्रैल 2021

Negative Trend in Market मार्केट में गिरावट आ सकती है

सबको चढ़ता मार्केट अच्छा लगता है लेकिन आगे बढ़ने के लिए नीचे भी आना पड़ता है। निफ्टी में गिरावट आ सकती है।  उतार चढ़ाव मार्केट की खूबसूरती है। जिस समय मार्केट सिर्फ एक दिशा में चलने लगा इस दिन मार्केट की खूबसूरती समाप्त हो जायेगी। मार्केट में गिरावट आने के कई कारण है पहला तो यही है कि जिस तरीके से कोरोना के भयावह आंकड़े आ रहे है, स्पष्ट है कि सभी कंपनियो की बिजनेस प्रभावित होगा। मार्केट में इस समय लॉक डाउन का भय तैर रहा है। हालांकि मुझे नहीं लगता कि लॉक डाउन लगाया जायेगा। क्योंकि पिछली बार का बहुत कड़वा अनुभव है।  बहरहाल मेरा मार्केट में गिरावट के अनुमान का आधार ही दूसरा है। वो निफ्टी का रिटर्न जो एक वर्ष 17/18  प्रतिशत या अधिकतम 20% का रिटर्न न्यायसंगत रिटर्न लगता है। और लॉन्ग टर्म में मार्केट इसे मैनेटेन करती है। कब करेगी, कैसे करेगी कहना मुश्किल है लेकिन करेगी जरूर।  हालांकि जिस आधार पर मेरा विवेचना है लोग उस आधार पर नहीं करते है। जरा निफ्टी के 5 वर्ष रिटर्न के आंकड़े को चित्र में देखते है
निफ्टी इस समय 14834 केेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे लेवल पर है। 5 साल का रिटर्न 96 प्रतिशत न्यायसंगत है जबकि एक साल का रिटर्न न्याय संगत नहीं है। जरा ध्यान दीजिए एक साल का रिटर्न दिख रहा है 62% जो यदि इसी दर से मार्केट चले तो आज से 5 साल बाद निफ्टी का रिटर्न 300 प्रतिशत होगा।  जो कि एक अव्यवहारिक रिटर्न होगा जबकि व्यवहारिक रिटर्न होना चाहिए 100 प्रतिशत जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अब निफ्टी इस रिटर्न को एडजस्ट करेगा। मुझे लगता है कि निफ्टी जब 10988 के लेवल पर जाएगा तब कहीं जाकर उसे सही से एडजस्ट कर लेगा।  मुझे लगता है कि निफ्टी को पहले 12292 के लेवल के आस पास टिकना चाहिए जहां से बाउंस होकर फिर नीचे जा सकता है। या वहां जाने पर जैसी परिस्थिति होगी फिर देखा जायेगा। 

     मेरा आकलन सही ही हो, यह जरूरी नहीं। मार्केट के बारे में भविष्यवाणी नामुमकिन है, लोग अनुमान लगाते हैं कभी सही हो जाता है तो कभी गलत। मैने अनुमान लिखा है। 

 इस समय निवेशकों को सतर्क होने चाहिए। अदानी ग्रुप से बचकर रहना चाहिए। कर्ज की स्थिति बहुत भयावह हो गई है कभी भी पूरे ग्रुप में तगड़ी गिरावट आ सकती है। अपने इन्वेस्टमेंट को क्वालिटी वाली कम्पनियों पर फोकस करना चाहिए। स्माल और मिडकैप में जो स्टॉक बहुत बढ़ चुके हैं उससे बचना चाहिए। मार्केट कैसी भी हो कुछ स्टॉक्स होते है जो हमेशा आउट परफॉर्म करते है। उस हिसाब से फार्मा व एपीआई, केमिकल, आईटी, डेटा प्रोवाइडर, एफएमसीजी, खपत आदि पर ध्यान देना चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें