1137 रुपए पर ट्रेड कर रही है और हर दृष्टिकोण से क्वालिटी कम्पनी है। क्वालिटी मैनेजमेंट के साथ साथ बिजनेस भी काफी क्वालिटी वाला है।
और सबसे बड़ी चीज अपने फेयर वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रही है। अपनी ऊंचाई से काफी नीचे ट्रेड कर रही है जो कि एक बेहतरीन मौका है।
यह स्टॉक पिछले कई सालों से सेंसेक्स को आउट परफॉर्म कर रहा है। 10 सालों में जहां सेंसेक्स ने 144 प्रतिशत का रिटर्न दिया है वहीं इस स्टॉक ने 737%, 5 साल की अवधि में 83% की तुलना में 579% का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले 6 माह से सेंसेक्स से पीछे हो गया है जो कि एक अवसर है।
अपने पियर्स की तुलना में भी बहुत उम्दा प्रदर्शन किया है इसे भी देख लीजिए। यह प्रदर्शन कंपनी की मजबूती को प्रदर्शित करता है।
कम्पनी का मार्केट कैपिटल मात्र 15350 करोड़ का है जो स्पष्ट है कि मिडकैप सेगमेंट की कंपनी है। कम्पनी में जबरदस्त पोटेंशियल है अभी भी मल्टी बैगर रिटर्न देने की। इसे ट्रेडिंग और निवेश दोनो के दृष्टिकोण से एक बेहतरीन स्टॉक है। कम्पनी ने अपने कर्ज कम किया है और बिल्कुल डेट फ्री की तरह है।
स्टॉक ने 9 फरवरी 2021 को अपना 52 विक हाई 1478 बनाया था तब से 340 रू करेक्ट होकर 1140 पर ट्रेड कर रहा है यानी लगभग 23% नीचे। तो इस स्टॉक के लिए एक अवसर है।
इस समय सभी मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। और हो सकता हो कि कुछ दिन और नीचे ही ट्रेड करे लेकिन यदि इस स्टॉक में SIP के माध्यम से खरीद की जाय तो 6 माह से 1 साल की अवधि में आसानी से 30% से उपर का रिटर्न दे सकता है। वैसे ये पोर्टफोलियो स्टॉक है और इसे शॉर्ट टर्म के साथ साथ लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो का हिस्सा बनाना उचित प्रतीत होता है।
कम्पनी के रिटर्न रेश्यो भी बढ़िया है। ROE 16 और ROCE का 21 होना बताता है कि कंपनी किस तरह पैसा बनाती है।
अन्य आंकड़े भी गौर करने लायक है। स्टॉक पिछले 10 सालों में 23% की कंपाउंड रिटर्न दिया है और आगे भी इस तरह के रिटर्न देने की काबिलियत रखता है।
प्रमोटर होल्डिंग थोड़ी कम है लेकिन एफआईआई की हिस्सेदारी लगभग 24% है जबकि म्यूचुअल फंड 7% से अधिक। एक भी स्टॉक प्लेज नहीं है।





Very nice sir
जवाब देंहटाएं