बुधवार, 21 अप्रैल 2021

निवेश कैसे और कहां करे एक संक्षिप्त नोट

2019 की एक फेसबुक पोस्ट थोड़ा एडिट करके

छोटे निवेशक अक्सर आशा और उम्मीद में खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार लेते है। शेयर लेने से पहले तनिक भी विचार नही करते है कि वो बिजनेस कैसा है, प्रमोटर कैसा है, बिजनेस में कितना लाभ हो रहा है, कितना कर्ज है आदि। उनका मानक मात्र और मात्र यह होता है कि कौन कौन से शेयर ऐसे है जो एक समयावधि विशेेष में सबसे अधिक गिरे है जिसके कारण जेट एयरवेज, क्वालिटी डेयरी, पिसी ज्वेलर, सुजलॉन, जेपी आदि शेयरों की लगातार खरीदारी लोग फंस कर  नुकसान बढ़ाते जाते है। जब तक हमें यह नहीं समझ मे आ जाता है कि जो बिजनेस उसके प्रमोटर को लाभ कमाकर नहीं देती है, वो शेयर होल्डर को कमाकर क्या देगी,  तब तक हम निवेश के संबंध में सही निर्णय नहींं लेे सकेंंगेे।

 निवेश में पैसा बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे बिजनेस चिन्हित करने होते है जो लगातार ग्रो कर रहा हो, प्रमोटर अच्छा हो, कर्ज कम हो, जिस प्रोडक्ट को वो बनाती है उसकी डिमांड हो । ऐसे कम्पनियों को धैर्य पूर्वक लम्बे समय तक होल्ड करने पर 20/25% से भी अधिक का कंपाउंड रिटर्न आते है। हमारे आस पास ऐसे बहुत सारे बिजनेस है जिसपर बहुत ज्यादा विचार नही करने है। हैवेल्स, ब्रिटानिया, वोल्टास, डाबर, एशियन पेंट, बर्जर, मैरिको, टाटा कंज्यूमर, टाटा मोटर्स, टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल, मारुति, एचडीएफसी ग्रुप, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, हिंडाल्को, पीटर इंग्लैंड, एलेन सोली, वैन हुसैन वाली आदित्य बिड़ला फैशन, ट्रेंट, vmart, बाटा, रिलेक्सो, जॉकी इनरवियर वाली पेज इंडस्ट्री, पेप्सी वाली वरुण बेवरिज, टाइटन, कजारिया टाइल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, हीरो मोटर, प्लास्टिक उत्पाद वाली सुप्रीम व नीलकमल, फेविकोल जोड़ वाली पीडिलाइट, फॉर्च्यून आयल वाली अडानी, जिओ सर्विस वाली रिलायंस इंडस्ट्री, पॉलिसी बाजार, जोमेटो वाली इन्फो एज, डोमिनो के पिज्जा वाली जुबिलैंट फूड, किचन प्रोडक्ट वाली बोरोसील  आदि अनगिनत नाम है जो लगातार पैसा बना रहे है और आगे भी बनाएंगे। इन कंपनियों का एक बढ़िया पोर्टफोलियो बनाकर सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के साथ खरीदारी की जाय तो मुद्रा स्फीति को लंबे अंतर से पछाड़ सकते है और वेल्थ क्रिएट होगा वो अलग से। ये सभी नो ब्रेनर स्टॉक है इसमें ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। ये सभी नियमित रूप से डिविडेंड भी देती है जो एक समय बाद स्टॉक भी फ्री के हो जाते है। 

2 टिप्‍पणियां: