सोमवार, 26 अप्रैल 2021

WHIRLPOOL एक इन्वेस्टमेंट आइडिया

आज हम लेकर एक निवेश आइडिया फ्रिज और एसी बनाने वाली मल्टी नेशनल कंपनी whirlpool की। Whirlpool भारतीय बाजार के लिए जाना माना नाम है और इसके प्रोडक्ट की काफी विश्वसनीयता है। निवेश के दृष्टिकोण से एक बेहतरीन कंपनी है। आइए इस पर एक हल्की निगाह डाली जाय। 1911 में इसकी स्थापना usa में हुई थी। 
भारत में भी इसके उत्पाद घर घर में प्रयोग में लाए जाते है। इनके प्रमुख उत्पाद जो हम लोगों के घरों में प्रयोग होते हैं उसमें फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन आदि। 
वर्तमान में यह अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे ट्रेड 2138 पर ट्रेड कर रहा है। चित्र में इसके 5 साल के चार्ट को प्रदर्शित किया गया है जो बता रहा है कि अप ट्रेंड में है।
नीचेे केे आंकड़े़े सेेे  पिछले एक साल से कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। निवेशकों को निराश किया है। उसके पीछे कारण रहा उसका क्वार्टली नतीजे उम्मीद से खराब रहना। बहरहाल गर्मियों का मौसम है और नतीजे अच्छे आने की उम्मीद में लिया जा सकता है।

जरा इसका सेंसेक्स से प्रदर्शन की तुलना करते है तो स्पष्ट दिखेगा कि इसने सेंसेक्स को आउट परफॉर्म किया है। जहां 10 सालों में सेंसेक्स ने 144 प्रतिशत रिटर्न दिया तो इस स्टॉक ने 636% वहीं 5 साल की अवधि में 85% के मुकाबले 188% प्रदर्शन किया है। बाकी 3 साल और 1 साल के दृष्टिकोण से अंडर परफॉर्म किया है।
इसका अपने पियर्स से रिटर्न का मुकाबला देखते है तब भी हमारा स्टॉक आगे है। जरा देखते है। बहुत उम्दा प्रदर्शन है।
कम्पनी की क्वालिटी बहुत बेहतरीन है और कम वलुएशन पर उपलब्ध है।
वैल्यू देखिए इस समय फेयर वैल्यू पर ट्रेड कर रहा है। अर्थात अवसर है इसे लेने की।
इस कम्पनी के फंडामेंटल को चेक करते है
मार्केट कैपिटल मात्र 26,989 करोड़ की है। मिडकैप सेगमेंट की है जो लार्ज कैप होने की ओर है। हालांकि pe और pb थोड़ा सा ज्यादा है लेकिन अच्छी चीज महंगी ही मिलती है।
इसका रिटर्न रेश्यो देखते है। Roe और roce क्रमश 20 और 28 से अधिक है जो इसकी क्वालिटी को दर्शाता है।
डेट फ्री कम्पनी है। ऐसी कम्पनी डेट फ्री है तो क्या कहने
प्रमोटर होल्डिंग बहुत बेहतरीन 75% है। सबसे बड़ी चीज मल्टी नेशनल कंपनी है जिससे कोई प्रमोटर की क्वालिटी में कोई संदेह ही नहीं है। शेयर प्लेज भी नहीं है।
इसके सेल्स ग्रोथ रेट के आंकड़े संतोष प्रदान करते है। 10% से उपर रहना काफी अच्छा है।
सवाल यह है कि इस पर ध्यान कैसे गया। उसका उत्तर उसके वॉल्यूम और डिलेवरी से पता चलता है जो दोनो काफी बढ़ा हुआ है। चित्र से स्पष्ट है कि स्टॉक में कुछ न कुछ पक रहा है।
इसका चार्ट देखते है तो स्पष्ट है कि यह स्टॉक अपने महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज 50 और 200 दिन से कम है। और संकेत यह भी दे रहा है कि अभी कुछ दिन गिरावट रह सकती है। लेकिन हमें यह जानना है कि यह बढ़ेगा तो बताकर नहीं बढ़ेगा और उसके संकेत वॉल्यूम और डिलेवरी से मिलने शुरू हो गए है। साथ में यह भी दिख रहा है कि एक महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल के पास ट्रेड कर रहा है।
जरा इसका ema को देखते है। 5 दिन के ema के उपर है जो शॉर्ट टर्म में तेज रह सकता है।
कुल मिलाकर इसे लॉन्ग टर्म के लिए खरीदना चाहिए। और हां खरीदने से पहले अपना रिसर्च अवश्य करे या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह ले



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें