सोमवार, 26 अप्रैल 2021

What is Share/Stock/Equity शेयर क्या होता है ?

बहुत सारे लोग शेयर बाजार से पैसा कमाना चाहते है लेकिन जानकारी के अभाव में कुछ कर नहीं पाते। मैने सोचा है कि शेयर बाजार की एक एक कड़ी के बारे में बताऊं जिससे कि किसी भी विषय को लेकर कोई संदेह ना रह जाय। 
   तो इस कड़ी में बात करेंगे कि शेयर क्या होता है। कुछ लोग इसे स्टॉक या इक्विटी भी कहते है। नाम से लोग समझ नहीं पाते है।  चलिए इसे समझने की कोशिश करते है। शेयर का हिंदी में अर्थ है हिस्सेदारी या भागेदारी यानी शेयर से हम किसी बिजनेस में हिस्सेदारी लेते है।  उसे एक उदाहरण से समझने की कोशिश करेंगे तो काफी आसान हो जाएगा। मान लीजिए आप कोई दुकान खोलना चाहते है जिसमें पैसे लगने है 1 लाख और आपके पास है मात्र 50 हजार। तो अब हमें शेष 50 हजार की किसी न किसी तरीके से व्यवस्था करनी होगी। उसके लिए हमारे क्या किस विकल्प है किसी से सहायता ले, बैंक से कर्ज ले जिसे बाद में पैसे होने पर लौटा देंगे। एक तीसरा भी विकल्प होता है जिसमें हमें पैसे वापस नहीं करने होते है वो है अपने बिजनेस में पार्टनर बनाकर। हम दूसरों को ऑफर देंगे कि आपके पास जितना पैसा है हमें दीजिए आपके उस पैसे के बराबर हिस्सेदारी देंगे। कम्पनी में जैसे लाभ होगा और उस लाभ में आपका जितना हिस्सा होगा,  हम आपको देंगे। यदि लोगों को लगता है कि वो बिजनेस फायदे में रहेगा तो लोग हिस्सेदारी लेने को तैयार हो जाते है। अब हम क्या करते है जैसे गणपति का चंदा का रसीद होता है उसी तरह के 10, 20 या हम जितने रूपये के चाहे रसीद बना देते है। चूंकि बिजनेस अच्छा है इसलिए जितनी संख्या में रसीद होती है उससे अधिक लोग रसीद लेने की लाइन में खड़े होते है। फिर यहां खेल होता है डिमांड और सप्लाई का, डिमांड जितना अधिक उस रसीद की उतनी ही ऊंची बोली। 
 उदाहरण से काफी चीजे स्पष्ट हो गई होगी। तो किसी भी शेयर का जो भाव मार्केट में दिखता है वो उसकी मांग और पूर्ति के आधार पर निर्धारित कीमत होती है जो रोज बदलती रहती है। जैसे जैसे उस कम्पनी के बिजनेस में तेजी आती है उसी के अनुसार उसकी कीमत भी बढ़ती रहती है। इसका उल्टा होने पर कीमत घटती भी है। जहां इसका कारोबार होता है उसे शेयर बाजार कहते है। उदाहरण में जो पैसे इकट्ठे करने के तरीके बनाए गए हैं उसके लिए कम्पनी को SEBI के देखरेख में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर अपने को रजिस्टर्ड कराना पड़ता है। 
उम्मीद है काफी प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे। फिर भी अपने प्रश्न कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं। इस कड़ी में अगली बार निफ्टी और सेंसेक्स क्या है और कैसे बनता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें