बुधवार, 21 अप्रैल 2021

वधम वेब सीरीज

 MX प्लेयर पर वधम वेब सीरीज फरवरी में ही रिलीज हुआ था। 10 एपिसोड में है और एक एपिसोड लगभग 30 मिनट का है। वध यानी समाज पर जो बोझ की तरह होते है उन्हे एक तरह से जान से मार देना जो अपराध की श्रेणी में नहीं हो। मूल रूप से तमिल में बनी हिन्दी डब है, और देखने लायक है। बहुत सारी वेब सीरीज आती जाती है लेकिन सभी प्रभाव नहीं कर पाती है।  कहानी कहने में इतना लम्बा खीच देते है कि उबाऊ लगने लगता है, इसी डर से जल्दी वेब सीरीज देखने का मन नहीं करता। ये भी 2 या 3 एपिसोड तक बोर करती है लेकिन फिर जब कहानी की एक एक करके परते खुलनी प्रारंभ होती है, फिर छोड़ने की इच्छा नहीं करती। डबिंग बहुत अच्छी है यदि बीच बीच में तमिल लिखावट न दिखे तो नहीं कहा जा सकता कि ये वेब सीरीज हिंदी में नहीं है। पूरी वेब सीरीज में दक्षिण के निर्देशकों का असर स्पष्ट दिख रहा है और देखने में मजा आता है। 
     सीरीज बिल्कुल अपने नाम को चरितार्थ करती है। कहानी कुछ इस तरह से है कि एक प्रभावशाली आदमी जिग्नेश की हत्या होती है, हत्यारे का कोई सुराग नहीं रहता है। हत्या के खुलासे के लिए महिला पुलिस इंस्पेक्टर शक्ति के नेतृत्व में महिला पुलिस वालो की एक टीम गठित की जाती है। विवेचना में सुराग मिलता है कि वो हत्या विवेचना टीम में शामिल सदस्यों द्वारा ही की गई है। फिर खुलासा होता है कि जब पुलिस किसी पीड़ित को न्याय नहीं दिला पाती है और अपराधी रसूखदार होते है तो कानून के बाहर जाकर पुलिस न्याय दिलाती है उन अपराधियों का खात्मा करते है। व्यवहार में भी ऐसे अनगिनत उदाहरण मिलते है। उसके बाद उन महिला पुलिस कर्मियों पर भी उन अपराधियों की तरफ से जीवन संकट आता है। 
कुल मिलाकर बहुत बेहतरीन वेब सीरीज है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें