प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कुछ दिन पहले एक फार्मुला दिया था आपदा में अवसर. स्टॉक मार्केट में यदि इस सिद्धांत को अपनाया जाय तो अक्सर करके ऐसे मौके मिलते है जहाँ से पैसे बनाया जा सकता है. ऐसा ही अवसर आया है कोरोना. कोरोन की जिस तरह से हालात है उसमें इस रोग से कुछ ऐसे स्टॉक है जिन्हें जबर्दस्त फायदा हो रहा है उन्ही में से एक कंपनी न्यूरेका लिमिटेड जिसने शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद से निवेशकों को मालामाल कर दिया है. 25 फरवरी को लिस्ट होने के बाद से अबतक यानी करीब 1.5 महीने में ही शेयर ने निवेशकों का पैसा 2.5 गुना बढ़ा दिया है. आईपीओ में शेयर के लिए पर प्राइस बैंड 400 रुपये रखा गया था और आज यानी 20 अप्रैल तक शेयर का भाव बढ़कर 1160 रुपये तक पहुंच गया है. कंपनी लगातार कुछ दिनों से अपर सर्किट पर चल रही है. एक तरफ जहां बाजार पर कोरोना वायरस का दबाव दिख रहा है, दूसरी तरफ न्यूरेका, लिंडे, एवेरेस्ट काँटों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आईपीओ में रिटर्न को देखा जाय तो पिछले साल से अब तक यह तीसरे नंबर पर है.इसके ऊपर सिर्फ रूट मोबाइल और हैप्पिएस्ट माइंड ही हैं.
न्यूरेका लिमिटेड की 25 फरवरी को यह लगभग 60% उपर 635 रुपये पर लिस्ट हुआ था . वहीं अब शेयर का भाव 1160 रुपये हो गया है. यानी इश्यू प्राइस से 200 % होने जा रहा है . बाजार के जानकारों की माने तो अभी भी इसके अन्दर मोटे रिटर्न देने की क्षमता है.
वैसे तो कंपनी को लिस्ट हुए अभी बहुत कम समय हो रहा है इसलिए आकडे बहुत ही कम उपलब्ध है फिर भी आईये हल्का सा निगाह डालते है इस स्टॉक पर
- Market Cap ₹ 1,160 Cr.
- Current Price ₹ 1,160
- High / Low ₹ 1,160 / 556
- Stock P/E 173
- Book Value ₹ 14.9
- Dividend Yield 0.00 %
- ROCE 56.7 %
- ROE 55.9 %
- Face Value ₹ 10.0
- उपलब्ध आकड़ों से कंपनी की मजबूती का पता चलता है
क्या बनाती है कंपनी
न्यूरेका लिमिटेड हेल्थकेयर और वेलनेस प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी है. कंपनी का उद्देश्य लोगों को अच्छी गुणवत्ता के फ़ूड सुप्लिमेंट और हेल्थ उपकरण प्रदान करना है . कंपनी के पास डाइवर्सिफाई प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है जिसमें क्रॉनिक डिजीज प्रोडक्ट्स, आर्थोपेडिक्स प्रोडक्ट, मदर एंड चाइल्ड प्रोडक्ट, न्यूट्रिशंस सप्लीमेंट और लाइफ स्टाइल प्रोडकट शामिल हैं. इन प्रोडक्ट्स की डिमांड कोरोना संकट के दौरान बढ़ी है. ऐसे में कंपनी को फायदा हो रहा है. इस सम्बन्ध में इसके वेबसाइट घूमना उचित रहेगा
https://www.nureca.com/
वेबसाइट के अनुसार आक्सीजन के लेवल का पता लगाने वाली ओक्सिमिटर dr trust इनका ब्रांड है
क्या किया जाय इसमें
जिस तरीके का इसका प्रोडक्ट है और बिजनसे है उसमें अच्छी
ग्रोथ देखने को मिल सकती है. होम हेल्थकेयर सेग्मेंट में कंपनी की ग्रोथ
अच्छी है जो आगे और बेहतर होती दिख रही है.लॉन्ग टर्म के लिए कैसा रहेगा इसके आकडे यानी कुछ रिजल्ट आने पर पता चलेगा फिलहाल जिस तरह का कोरोना और हेल्थ के हालात है उसमें सी स्टॉक पर दाव खेला जा सकता है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें