मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

सेल्फ मेड मिलियनायर्स के 21 सीक्रेट ...पुस्तक के बारे में

मोटीवेशन पर लिखने वालों लेखकों में ब्रायन ट्रेसी का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने व्यक्तित्व विकास पर अनगिनत पुस्तके लिख रखी है और सभी पुस्तकें एक से बढ़कर एक है। और आज हम बात करेंगे उन्हीं पुस्तकों में से एक पुस्तक जिसका नाम है 21 सक्सेस सीक्रेट ऑफ सेल्फ मेड मिलिएनेयर्स की। इस पुस्तक में इन्होंने ऐसे 21 उपाय बताए है जिसे अपनाकर कोई भी बड़ी सफलता अर्जित कर सकता है। 
जिन उपायों की चर्चा उन्होंने किया है, ऐसा नहीं है कि हम जानते नहीं है। सभी लोग जानते है लेकिन अपनाने को क्षमता बहुत कम लोगों में होती है जो अपनाते है वो भीड़ से अलग होकर एक बड़ी सफलता अर्जित करते है। ये जो उपाय उन उपायों पर मुश्किल से 4/5%  लोग ही अमल कर पाते है और जो अमल करता निःसंदेह एक बड़ी सफलता अर्जित करता है। हम इसके बताए गए उपायों में से 20/30 प्रतिशत भी अपना लिए न तो अपने समकक्षों से काफी आगे हो जाते है। 21 सीक्रेट को जानने से पहले हमें लॉ ऑफ़ कॉज एंड इफेक्ट को जानना होगा। इसके अनुसार कोई भी चीज दिखती है तो वो यों ही नहीं दिखती है बल्कि किसी कार्यों का परिणाम होता है। हर वजह का एक खास परिणाम होता है। हर एक्शन का रिएक्शन होता है। सफलता कोई घटना नहीं होती है बल्कि यह उन कोशिशों का नतीजा होती है जो हम बार बार लक्ष्य हासिल होने तक करते है। अगर हम वो करते है जो अन्य सफल लोगों ने किया है तो हमें भी वो सब कुछ मिलेगा जो अन्य सफल लोगों को मिला है। 

 तो आइए जानते है एक एक करके सभी 21 सीक्रेट को
1) बड़े सपने देखे 
2) हमें किस दिशा में जाना है, उसे जानना है
3)स्वयं को सेल्फ एंप्लॉयड की तरह देखना है
4) वो काम करना है जो हमें पसंद हो
5) बहुत अच्छा करने का वचन लेना है
6) देर तक और परिश्रम से काम करना है 
7)जीवन भर खुद को सीखने के लिए समर्पित करना
8)स्वयं को सबसे पहले पे करना है
9)अपने व्यवसाय के हर पहलू को जानना है
10) स्वयं को दूसरों की सेवा में समर्पित करना है
11) स्वयं के साथ साथ दूसरों के साथ भी ईमानदार होना है
12)अपनी प्राथमिकता तय करके उस पार काम करना है
13) विश्वसनीयता और शीघ्रता के लिए अपनी प्रतिष्ठा बनाए
14) शिखर से शिखर तक चढ़ने के लिए तैयार रहे
15) हरेक चीजों में स्व अनुशासन का अभ्यास करना है
16) अपनी स्वाभाविक सृजनात्मकता को बाहर निकाले
17)सही लोगों के साथ रहे
18)अपने स्वास्थ्य का खयाल रखे
19) निर्णायक और कर्मठ बने
20) असफलता को अपना विकल्प कभी न बनाए
21) दृढ़ता परीक्षा पास करें

उपरोक्त तरीको को अपना कर कोई भी अपने जीवन में सामान्य से विशिष्ट बन सकता है। सामान्य से विशिष्ट बनने के लिए अपने कम्फर्ट से बाहर निकलना होता है। कामयाबी कभी भी आराम के कोख से पैदा नहीं होती, उसके लिए आराम को त्यागना पड़ता है। इस पुस्तक को पढ़ने के बाद अवश्य मार्ग प्रशस्त होगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें