मानसून के अनुमान घोषित किये जा चुके है। लगातार छठे साल मानसून सामान्य रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल 40 प्रतिशत संभावना है कि मानसून सीजन के दौरान 96-104 प्रतिशत बरसात होगी जो सामान्य मानसून होगा जबकि 16 प्रतिशत संभावना 104-110 प्रतिशत बरसात की है और इस स्थिति को सामान्य से अधिक बारिश माना जाता है। 5 प्रतिशत संभावना 110 प्रतिशत से ज्यादा बरसात होने की भी है और इस स्थिति को सामान्य से बहुत ज्यादा बरसात माना जाता है। यानि कुल मिलाकर मानसून सीजन के दौरान 61 प्रतिशत संभावना सामान्य या सामान्य से ज्यादा बरसात होने की है। हालांकि मौसम विभाग ने 14 प्रतिशत संभावना 90 प्रतिशत से कम बरसात होने की भी लगाई है, देश में अगर मानसून सीजन के दौरान 90 प्रतिशत से कम बरसात हो तो ऐसी स्थिति में सूखाग्रस्त घोषित किया जाता है। मौसम विभाग के अनुसार 25 प्रतिशत संभावना 90-96 प्रतिशत बरसात की भी है और इस स्थिति को सामान्य से कम बरसात वाला मानसून कहा जाता है। मानसून को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग अब दूसरा अनुमान मई के अंतिम हफ्ते में करेगा और इसके बाद अगला अनुमान जून में जारी होगा। सामान्य तौर पर देश में मानसून की शुरुआत मई अंत में होती है, देश में सबसे पहले अंडमान नीकोबार में दक्षिण पश्चिम मानसून दस्तक देता है और उसके बाद केरल के तट पर टकराता है। केरल के तट पर टकराने के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे भारत की तरफ बढ़ता है।
मानसून को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग अब दूसरा अनुमान मई के अंतिम हफ्ते में करेगा और इसके बाद अगला अनुमान जून में जारी होगा। सामान्य तौर पर देश में मानसून की शुरुआत मई अंत में होती है, देश में सबसे पहले अंडमान नीकोबार में दक्षिण पश्चिम मानसून दस्तक देता है और उसके बाद केरल के तट पर टकराता है। केरल के तट पर टकराने के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे भारत की तरफ बढ़ता है।
बहरहाल सामान्य मानसून के अनुमान को कृषि और ग्रोथ के दृष्टिकोण से एक अच्छी खबर माना जा रहा है। मानसून के आंकड़ों पर स्टॉक मार्केट की खास निगाह होती है। जब यह सामान्य रहता है तो ग्रामीण इलाकों की आय बढ़ती है जिससे मांग बढ़ती है जो आगे चलकर कंपनियों के प्रॉफिट पर भी असर दिखता है। और प्रॉफिट में असर दिखता है तो शेयरों के भाव मे भी उछाल मिलता है। इसलिए निवेश के अवसर होते है।
इस समय एस्कार्ट, टाटा कंज्यूमर, ब्रिटानिया, यूपीएल, रैलिस इंडिया, पीआई इंडस्ट्री, एस्ट्रल जैसे स्टॉक्स में पैसा लगाया जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें