शनिवार, 3 अप्रैल 2021

ट्रेडिंग के अवसर वाली कंपनियां ..नजरिया 5 से 6 माह

मार्केट इस समय अपने ऊंचाई से काफी नीचे आ चुका है। निफ्टी अपना 15431 का उच्चतम स्तर प्राप्त करने के बाद लगभग 600 प्वाइंट नीचे ट्रेड कर रहा है। मार्केट के जानकारों के अनुसार अभी मार्केट में कुछ समय तक गिरावट जारी रह सकती है। वैसे भी मार्केट शॉर्ट टर्म में बहुत बढ़ गया है इसे अपने औसत को मेंटेन करना होगा जिससे कि या तो करेक्शन देगा या फिर एक समय एक निश्चित दायरे में घूम सकता है। बहरहाल मार्केट के बारे में एक बात पूर्णतया सत्य है वो ये कि इसके बारे में एक भविष्यवाणी की जा सकती है कि इसके बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। यहां अपने जो भी ट्रेडिंग आइडिया/नियम है उसे अनुशासन और धैर्य के साथ पालन करते रहने से अवश्य सफलता मिलती है। 
 मेरा एक ट्रेडिंग नियम है कि जो स्टॉक मार्केट में लॉन्ग टर्म में आउट परफॉर्म करते रहते है उनमें जब जब गिरावट हो खरीदना चाहिए और जब जब नया हाई बनाए तो बेचना चाहिए। इस तरह करते है साल में 3 से 4 बार ये स्टॉक्स मौके दे देते है और हर बार आसानी से हम 10% से उपर का रिटर्न प्राप्त कर सकते है। यदि इस प्रक्रिया को अनुशासन और धैर्य के साथ पालन करते रहे मार्केट को एक लम्बे गैप से आउट परफॉर्म करते है। तो आज बात करते है उन्ही कम्पनियों को जो इस समय 10% से उपर करेक्शन पर है। कोई गारंटी नहीं कि यहां से नीचे नहीं जायेगे, यदि जायेंगे तो और खरीदेंगे, यह मानकर हमें लेना है। यदि इसे नहीं खरीदेंगे तो बाद में पछताना पड़ सकता है। ये सभी मार्केट कैपिटल के अनुसआर शीर्ष की कंपनियां है। लिस्ट में वर्तमान भाव और 52 हाई भाव अंकित है। 
RIL.                2021  2368
HDFC BANK  1486  1650
HDFC.             2530   2895
KOTAK BANK 1804    2048
BAJAJ FINANCE 5270 5921
BHARTI  AIRTEL   520.  623
ASIAN PAINTS      2545     2871
AVENUE SUP.      2911.  3348
ADANI GREEN. 1159.    1341
BAJAJ FINSERV 9780.   10856
TATA MOTERS   307  357



2 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत अच्छी सूचना है विजय सर! किन्तु डिस्काउन्ट सेल लगने पर भी बजट से बाहर जाकर खरीदारी में मेरी रुचि नहीं रहती है। स्टॉक के नाम में नहीं बल्कि मेरी जिज्ञासा यह रहती है कि स्टॉक सेलेक्ट करने का प्रोसिजर जान पाऊँ।

    जवाब देंहटाएं