BAJAJ FINANCE एक ऐसा स्टॉक है जिसने पिछले सालों में कई करोडपति बनाये और आज भी इसके अन्दर करोडपति बनाने की क्षमता है. हाली ही में इसके नतीजे घोषित किये गए है जो इसके मजबूत होने को दिखाता है, मार्च तिमाही में बजाज फाइनेंस ने बेहतर नतीजे पेश किए हैं. इसके नतीजों का ही असर था जो 28 अप्रैल को स्टॉक में 8% की तेजी रही.
घोषित नतीजों के अनुसार साल दर साल आधार पर मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 42 फीसदी बढ़कर 1347 करोड़ रुपए रहा है. चौथी तिमाही में लोन लॉस प्रोविजन में कमी आने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है. एक साल पहले की तिमाही में कंपनी का लाभ 948.1 करोड़ रुपए जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम 4684 करोड़ रुपए में मामूली कमी होकर 4659 करोड़ रुपए रहा है. चौथी तिमाही में लोन लॉस और प्रोविजनिंग पर खर्च 1231 करोड़ रुपए रहा, जिससे प्रॉफिट को सपोर्ट मिला. एक साल पहले यह खर्च 1954 करोड़ रुपए था. जबकि दिसंबर 2020 तिमाही में यह 1352 करोड़ रुपए था. इस प्रकार यह कंपनी के पक्ष में गया है. मार्च तिमाही में कंपनी ग्रॉस NPAदिसंबर तिमाही के 2.86% से घटकर 1.79 फीसदी पर आ गया जबकि नेट NPA पिछले साल के 1.22 फीसदी से घटकर 0.75 फीसदी हो गयी . ओवर आल कंपनी का जबरदस्त रिजल्ट आया है. कंपनी द्वारा 10 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है.
बहुत बड़ा वेल्थ क्रिएटर है
बजाज फाइनेंस का चार्ट यह बताने के लिए पर्याप्त है कि यह स्टॉक कितना बड़ा वेल्थ क्रिएटर है. 1 अप्रैल 2005 को यह शेयर मात्र 15 रु. में और आज यह 5000 रुपे का है यानी 16 सालों में इसने 300 गुने से भी अधिक वैल्यू बनाकर दिया है. डिविडेंड जो मिलता है अलग से. जो 2005 में 10 हजार रुपया लगाकर इसका स्टॉक लिया होता और होड़ किया होता तो आज उसकी वैल्यू 30 लाख रूपये होती. वही 10 साल पहले बात करे तो अप्रैल 2011 में इसका भाव 70 रु था यानी वह से भी देखा जाय तो 70 गुने से अधिक वेल्थ बनाया है. वही ५ साल पहले बात करे तो 700 रूपये का था यानी ५ साल में भी 7 गुना बढाया है. अब भी इसके अन्दर बहुत अधिक क्षमता है.
कंपनी का संक्षेप में जानकारी लेते है- कंपनी शुद्ध रूप से लार्ज कैप की है और निफ्टी का हिस्सा भी है
- Market Cap ₹ 293,162 Cr.
- Current Price ₹ 4,865
- High / Low ₹ 5,922 / 1,783
- Stock P/E 66.3
- Book Value ₹ 613
- Dividend Yield 0.21 %
- ROCE 9.32 %
- ROE 12.8 %
- Face Value ₹ 2.00
कंपनी की सेल्स लाभ सब कुछ लगातार बढ़ रहा है.इस स्टॉक को कभी भी लीजिये हमेशा विन विन पोजीशन की होती है. मैनेजमेंट अच्छा है बिजनेस के तो कहने नहीं है. जिस तरह के बिजनसे में है कभी मंदी तो लगता है जैसे छू ही नहीं पाएगी. बजाज फाइनेंस ने पिछले 10 /15 सैलून में लोगों की धारणा ही बदल डाली.कभी कोई सोचा नहीं था की कर्ज लेकर कोई मोबाइल फ़ोन फ्रीज AC खरीदेगा यहाँ तक कि 1000 रु का जींस भी ख़रीदेतो बजाज फाइनेंस वहां तैयार है.इलाजों के लिए भी कर्ज दे रही है.
-
लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो स्टॉक है खरीदना है हो सकता है कि कोरोना के कारण कुछ निचे जाय तब भी बढ़ाना चाहिएStock Price CAGR 10 Years: 53% 5 Years: 48% 3 Years: 37% Compounded Sales Growth 10 Years: % 5 Years: 30% 3 Years: 28% 1 Year: 118%
Thanks for sharing valuable information
जवाब देंहटाएं